OnePlus 6 के इस खास वेरियंट की बिक्री आज, मिल रहे हैं ये ऑफर्स

हाल ही में भारत में लॉन्च हुआ वनप्लस का फ्लैगशिप वनप्लस 6 अब एक नए वेरियंट में आया है। वनप्लस 9 को आज यानि 5 जून 2018 से सिल्क व्हाइट लिमिटेड एडिशन वेरियंट में खरीदा जा सकता है। वनप्लस के इस नए वेरियंट की बिक्री अमेजॉन इंडिया और वनप्लस स्टोर से हो रही है। आपको याद दिला दें कि वनप्लस 6 अब 6 कलर वेरियंट में उपलब्ध हो गया है जिसमें मिरर ब्लैक, मिडनाइट ब्लैक, सिल्क व्हाइट और मार्वल एवेंजर्स लिमिटेड एडिशन शामिल हैं।
OnePlus 6 सिल्क व्हाइट लिमिटेड एडिशन की कीमत और लॉन्चिंग ऑफर्स

भारत में OnePlus 6 के सिल्क व्हाइट लिमिटेड एडिशन की कीमत 39,999 रुपये है। यह खास वेरियंट 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज में मिलेगा। वहीं सिटी बैंक के क्रेडिट व डेबिट कार्ड से फोन खरीदने पर 2,000 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। इसके अलावा कोटक 811 ऐप डाउनलोड करने वालों को 12 महीने का दुर्घटना बीमा मिल रहा है औऔर अमेजॉन प्राइम का 1 साल के लिए फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। इसके अलावा आइडिया की ओर से भी फोन के साथ 2,000 रुपये का कैशबैक और क्लियरट्रिप के जरिए फ्लाइट या होटल बुकिंग पर 25,000 रुपये का फायदा होगा।
वनप्लस 6 की स्पेसिफिकेशन

फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.28 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। साथ ही कंपनी ने पहली बार डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया है। वनप्लस 6 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो 8.1 मिलेगा। हालांकि कुछ दिनों बाद यूजर्स को एंड्रॉयड पी का बीटा वर्जन मिल जाएगा। OnePlus 6 को पूरी तरह से वाटरप्रूफ है। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर है और रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है।
फोन में 3300mAh की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि आधे घंटे की चार्जिंग में यह फोन दिनभर का बैकअप देगा। फोन में हेडफोन जैक भी दिया गया है। OnePlus 6 के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का और दूसरा 20 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरे से 4के वीडियो शूट किया जा सकेगा। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 हेडफोन जैक दिया गया है।