ये हैं साल 2020 के सबसे कमजोर 20 पासवर्ड, तुरंत हैक हो सकते हैं फोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक, डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 20 Nov 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
Worst Passwords of 2020 is 123456  password and iloveyou say nordpass report
worst password 2020 - फोटो : Amar Ujala

    आप में से सभी लोग किसी-ना-किसी तरह के पासवर्ड का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपने जो पासवर्ड रखा है वो पासवर्ड दूसरों को भी पता है। जी हां, यही सच है कि आपके पासवर्ड को दूसरे लोग भी जानते हैं। साल 2020 में 123456 पासवर्ड दुनिया में सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाला पासवर्ड है और यह इस साल का सबसे खराब पासवर्ड भी है।

    पासवर्ड मैनेजर NordPass ने अपनी नई रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि आजकल लोगों के फोन या अन्य डिवाइस में ऐसे साधारण पासवर्ड का इस्तेमाल हो रहा है जिसे कोई भी सेकेंड में क्रैक कर सकता है। कंपनी ने साल 2020 के 200 सबसे खराब पासवर्ड की लिस्ट जारी की है।

    विज्ञापन

    123456 के बाद 123456789 इस साल का दूसरा सबसे कमजोर और खराब पासवर्ड है, जबकि तीसरे नंबर पर picture1 रहा है। साल 2015 में भी 123456 को सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया गया था और यह उस साल का सबसे खराब पासवर्ड बना था। अब पांच साल बाद भी लोग इसी पासवर्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। चौथे नंबर पर password को लोगों ने सबसे ज्यादा पासवर्ड के तौर पर इस्तेमाल किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    साल 2020 में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले पासवर्ड

    1. 123456
    2. 123456789
    3. picture1
    4. password
    5. 12345678
    6. 111111
    7. 123123
    8. 12345
    9. 1234567890
    10. senha
    11. 1234567
    12. qwerty
    13. abc123
    14. Million2
    15. 000000
    16. 1234
    17. iloveyou
    18. aaron431
    19. password1
    20. qqww1122
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें