दो दिनों तक फ्री में करें Netflix का इस्तेमाल, यह है तरीका

प्रदीप पाण्डेय
टेक, डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 20 Nov 2020 02:18 PM IST
विज्ञापन
netflix streamfest india 2020 watch two days free on weekend
Netflix StreamFest - फोटो : Amar Ujala

    यदि आपके भी नेटफ्लिक्स ना देखने की वजह पैसा है तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। Netflix ने भारत में दो दिनों तक फ्री सर्विस का आधिकारिक तौर पर एलान कर दिया है। अब आप मुफ्त में दो दिन Netflix इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए इसका प्रोसेस जानते हैं।

    Netflix StreamFest
    Netflix StreamFest - फोटो : Netflix

    सबसे पहले आपको बता दें कि नेटफ्लिक्स की यह सेवा Netflix StreamFest के तहत दी जा रही है। इसके तहत आप आराम से दो दिनों तक फ्री में Netflix के प्रीमियम कंटेंट देख सकेंगे। आपको सिर्फ मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी के जरिए साइन अप करना होगा।

    netflix
    netflix

    Netflix के मुताबिक Netflix StreamFest के तहत आपको साइन अप के दौरान डेबिट या क्रेडिट कार्ड की जानकारी नहीं देनी होगी। बता दें कि पहले एक महीने वाली फ्री सेवा के लिए डेबिट या क्रेडिट कार्ड की डीटेल्स दर्ज करनी पड़ती थी।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें