WhatsApp: सता रहा है व्हाट्सएप डेटा लीक होने का डर, इन टिप्स से सेफ करें अपनी चैट
व्हाट्सएप यूजर्स अक्सर अपनी चैट को सेफ करने के तरीके तलाशते रहते हैं। ऐसे में इस खबर में जानिए आप किस तरह से अपनी चैट को सुरक्षित कर सकते हैं।

विस्तार
भारत समेत कई देशों में चैटिंग के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल होता है। इस लोकप्रिय एप के जरिए यूजर आसानी से टेक्स्ट, इमेज, वीडियो और ऑडियो कंटेंट भेज सकते हैं। ये प्लेटफॉर्म पूरी तरह से मुफ्त है। ऐसे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अपने यूजर्स की प्राइवेसी सेफ्टी के लिए कई फीचर्स देता है, ताकि यूजर्स का डेटा सुरक्षित रहे। आगे जानिए किन टिप्स के जरिए यूजर्स अपने व्हाट्सएप कंटेंट को सुरक्षित रख सकते हैं।
अगर यूजर्स को लगता है कि उनकी चैट और बातचीत पर कोई नजर रख रहा है तो यूजर्स डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर का फायदा उठा सकते हैं। इस फीचर के तहत यूजर्स की सारी चैट खुद ही एक समय के बाद डिलीट हो जाती है। इसमें यूजर्स को 24 घंटे, 7 दिन और 90 दिन का विकल्प मिलता है।
यूजर्स अपनी चैट को ज्यादा सेफ करने के लिए चैटलॉक फीचर का सहारा ले सकते हैं। इस फीचर को शुरू करने के बाद डिवाइस पर कोई अवैध एक्सेस नहीं कर पाता है। इस फीचर के तहत यूजर किसी भी प्राइवेट चैट या अहम बातचीत को चैटलॉक के जरिए सुरक्षित कर सकते हैं।
- TikTok Ban: आखिर टिकटॉक से दिक्कत क्या है, किन देशों ने अभी लगा रखा है बैन, देखें लिस्ट
- iPhone: आईफोन में चैटजीपीटी? आईओएस 18 में मिल सकते हैं शानदार एआई जेनरेटिव फीचर्स
- Smartphone Tips: गर्मियों में फोन गर्म होने पर क्या करें? जानें कूल डाउन करने के 5 टिप्स
- Google Meet: गूगल मीट में आया धांसू फीचर,अब सफर के दौरान मीटिंग से जुड़ने में नहीं आएगी कोई दिक्कत