Scam Alert: महिला का फूड डिलीवरी अकाउंट हुआ हैक, हैकर ने खर्च किए 97,000 रुपये
एक फूड डिलीवरी अकाउंट में सेंध लगाकर हैकर ने 97,000 रुपये के ऑर्डर किए हैं। इस मामले में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन इस तरह के स्कैम से आपको बचकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं पूरा मामला...

विस्तार
भारत में हर दिन नए-नए तरीके से स्कैम हो रहे हैं। आमतौर पर हैकर्स लोगों को बैंक अकाउंट में सेंध लगाते हैं और पैसे गायब कर देते हैं लेकिन इस बार एक फूड डिलीवरी अकाउंट में सेंध लगाकर हैकर ने 97,000 रुपये के ऑर्डर किए हैं। इस मामले में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन इस तरह के स्कैम से आपको बचकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं पूरा मामला...
रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में अनिकेत कालरा और हिमांशु कुमार को 26 वर्षीय महिला के Swiggy अकाउंट को हैक करके 97,197 रुपये के ऑर्डर करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिला का Lazy Pay अकाउंट Swiggy से लिंक था जिसका इन दोनों ने फायदा उठाया। यह मामला हरियाणा का है।
रिपोर्ट के अनुसार इन दोनों ने महिला को IVR कॉल के जरिए गुमराह किया। महिला को लगा कि Swiggy के ऑफिशियल सिस्टम से कॉल किया गया है। कॉल पर महिला को बताया गया कि उनके अकाउंट को कोई हैक करने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद महिला से अकाउंट से संबंधित कुछ जानकारियां मांगी गई जिनमें यूजरनेम और पासवर्ड के अलावा बैंक अकाउंट की भी जानकारी शामिल थी।
- Tech News: WhatsApp में आया सबसे काम का फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल
- जरूरी जानकारी: आपके iPhone को बर्बाद कर सकते हैं देसी जुगाड़, एपल ने यूजर्स से कहा- ना करें ये गलती
- Mobile Ban: ब्रिटेन ने स्कूल में मोबाइल पर लगाया बैन, ऋषि सुनक ने कहा- यह सबसे बड़ी समस्या है
- जरूरी बात: WhatsApp ने भारत में शुरू करेगा हेल्पलाइन सेवा, गलत मैसेज की कर सकेंगे शिकायत