Tech News: WhatsApp में आया सबसे काम का फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल
WhatsApp ने वेब वर्जन के लिए एक नया अपडेट जारी किया है जिसके बाद व्हाट्सएप वेब पहले के मुताबिक अधिक सुरक्षित हो गया है। WhatsApp वेब के इस नए फीचर का नाम सीक्रेट कोड है जिसे जारी कर दिया गया है।

विस्तार
यदि आप भी मोबाइल के बजाय वेब वर्जन पर WhatsApp का अधिक इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। WhatsApp ने वेब वर्जन के लिए एक नया अपडेट जारी किया है जिसके बाद व्हाट्सएप वेब पहले के मुताबिक अधिक सुरक्षित हो गया है। WhatsApp वेब के इस नए फीचर का नाम सीक्रेट कोड है जिसे जारी कर दिया गया है।
आमतौर पर व्हाट्सएप वेब वर्जन मोबाइल वर्जन की तरह लॉक नहीं होता है। WhatsApp वेब वर्जन लैपटॉप के पासवर्ड से ही लॉक रहता है लेकिन नए अपडेट के बाद WhatsApp वेब के वर्जन को एक सीक्रेट कोड के जरिए लॉक किया जा सकेगा।
चैट लॉक फीचर का बड़ा फायदा यह होगा कि WhatsApp का वेब वर्जन भी अब एप की तरह सुरक्षित होगा। लैपटॉप किसी के हाथ में जाने के बाद भी वह आपके व्हाट्सएप चैट को एक्सेस नहीं कर पाएगा। वेब पर एक्सेस के लिए हर बार आपको एक पिन एंटर करना होगा।
- जरूरी जानकारी: आपके iPhone को बर्बाद कर सकते हैं देसी जुगाड़, एपल ने यूजर्स से कहा- ना करें ये गलती
- Mobile Ban: ब्रिटेन ने स्कूल में मोबाइल पर लगाया बैन, ऋषि सुनक ने कहा- यह सबसे बड़ी समस्या है
- जरूरी बात: WhatsApp ने भारत में शुरू करेगा हेल्पलाइन सेवा, गलत मैसेज की कर सकेंगे शिकायत
- Tech Tips: फेसबुक पर गेम रिक्वेस्ट से हैं परेशान तो यहां है समाधान