Courier Scam: सरकारी अधिकारी बन महिला को ठगों ने लगाया 80 लाख का चूना, आप ना करें ये गलती

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 03 Apr 2024 01:03 PM IST
सार

इस मामले से महिला से बचाने के लिए प्रोपर्टी वेरिफिकेशन करने के लिए कहा गया और पैसे भी मांगे गए जिसके बाद महिला ने अलग-अलग खातों में 80 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

विज्ञापन
Woman duped of Rs 80 lakh by fraudsters posing as executives of courier firm, govt agencies
courier scam - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    कुरियर स्कैम (Courier Scam) के बारे में सरकार लगातार लोगों को आगाह कर रही है लेकिन इसके जाल में फंस ही जा रहे हैं। अब मुंबई की एक महिला इसकी शिकार हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई की 63 साल की महिला से साइबर ठगों ने सरकारी अधिकारी बनकर 80 लाख रुपये लूटे हैं।

    घटना 29 मार्च की है। ठाणे की रहने वाली एक महिला के पास कॉल आया। कॉल करने वाले खुद को सरकारी अधिकारी और एक बड़ी कुरियर कंपनी का अधिकारी बताया। कॉल पर कहा गया कि उनके नाम पर एक कुरियर आया है जिसमें प्रतिबंधित सामान हैं। कॉल पर एक ठग ने साइबर पुलिस अधिकारी बनकर महिला से बात की।

    विज्ञापन

    महिला से बताया गया कि उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है और महिला को वीडियो कॉल पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, प्रवर्तन निदेशालय और वित्त मंत्रालय के नाम पर फर्जी पत्र भी दिखाया गया और उसे गिरफ्तारी की धमकी दी गई।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें