BSNL: लॉन्च हुआ जबरदस्त प्लान, OTT सब्सक्रिप्शन के साथ हर महीने मिलेगा 4000GB डाटा
इन दोनों प्लान के फायदों की बात करें तो ये दोनों प्लान मौजूदा और नए कस्टमर दोनों के लिए हैं। फाइबर बेसिक OTT प्लान में 75Mbps की स्पीड से 4000GB डाटा हर महीने मिलेगा। डाटा खत्म होने के बाद यूजर्स को 4Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा मिलेगा।

विस्तार
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने दो नए प्लान पेश किए हैं। इन दोनों प्लान के साथ ग्राहकों को कम कीमत में कई सारे फायदे मिल रहे हैं। BSNL ने इन प्लान को Bharat Fiber यूजर्स के लिए लॉन्च किया है यानी ये दोनों प्लान ब्रॉडबैंड प्लान हैं।
BSNL के इन प्लान में फाइबर बेसिक OTT और फाइबर बेसिक सुपर शामिल हैं। इनमें से फाइबर बेसिक OTT प्लान की कीमत 599 रुपये है, जिसमें 75Mbps की स्पीड मिलेगी। वहीं सुपर प्लान की कीमत 699 रुपये है और इसमें ग्राहकों को 125Mbps की स्पीड मिलेगी।
अब इन दोनों प्लान के फायदों की बात करें तो ये दोनों प्लान मौजूदा और नए कस्टमर दोनों के लिए हैं। फाइबर बेसिक OTT प्लान में 75Mbps की स्पीड से 4000GB डाटा हर महीने मिलेगा। डाटा खत्म होने के बाद यूजर्स को 4Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा मिलेगा।
- Tech Tips: गूगल से ऐसे डिलीट करें अपनी निजी जानकारी, बहुत ही आसान है तरीका
- काम की बात: अपने फोन में आज ही कर लें यह सेटिंग, काम होने के बाद अपने आप डिलीट हो जाएंगे OTP
- सावधान: अब यह कंपनी पढ़ेगी आपके मैसेज, Facebook ने कर दिया आपका सौदा
- Google: डिलीट करेगा अरबों यूजर्स का डाटा, प्राइवेट मोड में ट्रैक करने के लिए लगा था 65 करोड़ का जुर्माना