Alert: ऑनलाइन स्कैम के पांच तरीके, इनसे बचना है तो यह जरूर जान लें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sun, 25 Feb 2024 10:11 AM IST
विज्ञापन
5 common WhatsApp Scam in India Tips To Avoid these Frauds Know In Hindi
WhatsApp Scam - फोटो : अमर उजाला

    भारत में हर रोज स्कैम हो रहे हैं। कई बार ये स्कैम लोगों की गलतियों की वजह से हो रहे हैं तो कई बार लोगों को समझ ही नहीं आता कि आखिर हुआ क्या? वैसे तो WhatsApp लोगों को इसलिए डिजाइन नहीं किया गया है कि आप इसकी मदद से लोगों को चूना लगाएं, लेकिन साइबर ठग इसका गलत इस्तेमाल जरूर कर रहे हैं। आज हम आपको WhatsApp स्कैम से बचने के कुछ तरीके बताएंगे...

    WHATSAPP SCAM
    WHATSAPP SCAM - फोटो : wabetainfo

    अनजान नंबर से दूर रहने में भलाई:

    यदि आपके पास किसी अनजान नंबर से व्हाट्सएप मैसेज आता है तो तुरंत उसे रिप्लाई करने की गलती ना करें। पहले नंबर की जांच करें और लगे कि आपका कोई जानकार आपसे वास्तव में बात करना चाह रहा है तो उसके बाद ही चैटिंग शुरू करें।

    WhatsApp delivery scam
    WhatsApp delivery scam - फोटो : social media

    फिशिंग अटैक:

    साइबर ठग आमतौर पर बैंक, डिलीवरी सर्विस और सरकारी एजेंसी के नाम से लोगों को मैसेज भेजते हैं और उन्हें डराने की कोशिश करते हैं। ये वेब लिंक भी लोगों के साथ शेयर करते हैं। इस तरह के मैसेज से सावधान रहें, क्योंकि यह फिशिंग अटैक का एक तरीका है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें