Windows Photos App:रिलीज हुआ नया अपडेट, ऐसे करें Gen AI मेकओवर फीचर का इस्तेमाल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 26 Feb 2024 03:27 PM IST
सार

इस अपडेट के बाद आप किसी फोटो में मौजूद किसी अन्य ऑब्जेक्ट को आप एआई की मदद से आसानी से हटा सकेंगे। नया फीचर एक तरह से मैजिक इरेजर टूल की तरह काम करता है। आइए इसके इस्तेमाल का तरीका जानते हैं....

विज्ञापन
Windows Photos app gets Gen AI makeover Here how to use the new AI feature
Windows Photos Gen AI - फोटो : Microsoft

    विस्तार

    यदि आपके पास कंप्यूटर होगा तो इसकी 80 फीसदी संभावना है कि आप माइक्रोसॉफ्ट विंडोज इस्तेमाल कर रहे होंगे। विंडोज के साथ Windows Photos एप मिलता है जिसमें आप फोटो देख सकते हैं और बेसिक एडिटिंग भी कर सकते हैं। अब माइक्रोसॉफ्ट ने Windows Photos के लिए बहुत ही काम का अपडेट जारी किया है। इस अपडेट के बाद आप किसी फोटो में मौजूद किसी अन्य ऑब्जेक्ट को आप एआई की मदद से आसानी से हटा सकेंगे। नया फीचर एक तरह से मैजिक इरेजर टूल की तरह काम करता है। आइए इसके इस्तेमाल का तरीका जानते हैं....

    • सबसे पहले अपने Windows Photos एप को अपडेट करें।
    • अब Windows Photos को ओपन करें।
    • आप किसी फोटो सीधे तौर पर Photos एप में ही ओपन कर सकते हैं।
    • अब Photos एप में आपको Erase का ऑप्शन दिखेगा।
    • अब माउस पर लेफ्ट क्लिक करके उस एरिया को सेलेक्ट करें जिसे आपको हटाना या डिलीट करना है।
    • आप इरेजर ब्रश की साइज को भी एडजस्ट कर सकते हैं।
    • अंत में ‘Save options’ पर जाएं और save the edited photo पर क्लिक करें।

    नोट- Photos एप में इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपके पास विंडोज 11 का होना जरूरी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें