सुविधा: लैपटॉप से मोबाइल पर डायरेक्ट भेज सकेंगे कोई भी फोटो-वीडियो, माइक्रोसॉफ्ट ने की घोषणा
फिलहाल इसे विंडोज 11 इनसाइडर के लिए जारी किया जा रहा है। शेयर मेन्यू के जरिए यूजर्स फाइल, लिंक, मीडिया फाइल या किसी भी अन्य फाइल को अपने कंप्यूटर से सीधे एंड्रॉयड फोन में भेज सकेंगे।

विस्तार
लैपटॉप को फोन से वायरलेस तरीके से कनेक्ट करना और फाइल को शेयर करना एक बहुत ही मुश्किल काम होता है, क्योंकि डाटा केबल का हमेशा और हर जगह मिलना मुश्किल है। अब Microsoft ने इस समस्या को दूर कर दिया है। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि जल्द ही Windows 11 को आप अपने एंड्रॉयड फोन से वायरलेस तरीके से कनेक्ट कर सकेंगे और फाइल शेयर कर सकेंगे।
माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक विंडोज 11 के नए अपडेट के साथ एक शेयर मेन्यू मिलेगा जिसकी मदद से एंड्रॉयड फोन में फाइल शेयर की जा सकेंगी। फिलहाल इसे विंडोज 11 इनसाइडर के लिए जारी किया जा रहा है। शेयर मेन्यू के जरिए यूजर्स फाइल, लिंक, मीडिया फाइल या किसी भी अन्य फाइल को अपने कंप्यूटर से सीधे एंड्रॉयड फोन में भेज सकेंगे।
नए अपडेट के बाद विंडोज 11 के शेयर मेन्यू में “My Phone” का शॉर्टकट दिखेगा। यह पूरा काम फोन लिंक के जरिए ही होगा। फोन लिंक को काफी पहले लॉन्च किया गया था। नए अपडेट के बाद डाटा सिंक करना और शेयर करना बहुत ही आसान हो जाएगा। विंडोज 11 के इस फीचर की फिलहाल बीटा टेस्टिंग हो रही है। जल्द ही इसे सभी के लिए जारी किया जाएगा।
- Gemini App भारत में लॉन्च, हिंदी में भी कर सकते हैं इस्तेमाल
- Gemini: लंबे इंतजार के बाद गूगल ने जेमिनी का एप भारत में किया लॉन्च, मिला नौ भारतीय भाषाओं का सपोर्ट
- Tech News: WhatsApp में आया नया अपडेट, खत्म हो गई सबसे बड़ी समस्या
- सुविधा: Google ने रिलीज किया नया अपडेट, आपके लिए सभी टेक्स्ट पढ़कर बताएगा Chrome ब्राउजर