Tech News: WhatsApp में आया नया अपडेट, खत्म हो गई सबसे बड़ी समस्या

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 18 Jun 2024 11:21 AM IST
सार

आमतौर पर हम जब भी किसी को कोई फोटो या वीडियो भेजते हैं तो एचडी सेलेक्ट करना पड़ता है, लेकिन अब यह डिफॉल्ट रूप से एचडी होगा। बता दें कि इसी साल मार्च में WhatsApp ने एचडी फोटो-वीडियो का सपोर्ट रिलीज किया था।

विज्ञापन
WhatsApp rolls Out New Default Media Quality Setting Feature for Android Users
whatsapp tips in hindi - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मल्टीमीडिया मैसेजिंग एप WhatsApp ने सबसे बड़ी समस्या को खत्म कर दिया है। WhatsApp ने एक नया अपडेट रिलीज किया है जिसके बाद डिफॉल्ट मीडिया फाइल की फॉर्मेट एचडी हो गई है। आमतौर पर हम जब भी किसी को कोई फोटो या वीडियो भेजते हैं तो एचडी सेलेक्ट करना पड़ता है, लेकिन अब यह डिफॉल्ट रूप से एचडी होगा। बता दें कि इसी साल मार्च में WhatsApp ने एचडी फोटो-वीडियो का सपोर्ट रिलीज किया था।

    WhatsApp के इस फीचर के बारे में सबसे पहले एंड्रॉयड पुलिस ने जानकारी दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अब किसी फोटो या वीडियो को भेजने से पहले उसकी क्वालिटी को एचडी में सेट करने की जरूरत नहीं है। अब डिफॉल्ट रूप से यह सेटिंग एचडी होगी, हालांकि इसके लिए पहले आपको सेटिंग करनी होगी।

    विज्ञापन

    डिफॉल्ट मीडिया क्वालिटी एचडी के लिए सेटिंग में स्टोरेज और डाटा सेटिंग में जाकर एचडी सेलेक्ट करना होगा। एसडी क्वालिटी में मीडिया फाइल तेजी से शेयर होती हैं और डाटा की खपत भी कम होती है, वही एचडी में एसडी के मुकाबले 6 गुना बड़ी फाइल शेयर होती है और अधिक डाटा का भी इस्तेमालहोता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें