अमर उजाला
Tue, 18 June 2024
Google ने अपने एआई टूल Gemini का नया एप भारत में लॉन्च कर दिया है।
Gemini के नए एप के साथ नौ भारतीय भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है जिनमें अंग्रेजी के अलावा हिंदी, बंगाली, गुजराती आदि शामिल है।
भारत के अलावा Gemini एप को तुर्की, बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका में भी लॉन्च किया गया है।
Gemini एप में यूजर्स टाइप करके, बोलेकर और इमेज के जरिए भी अपने सवालों के जवाब ले सकते हैं। एंड्रॉयड यूजर्स जेमिनी एप को अपना प्राइमरी असिस्टेंट भी बना सकते हैं।
यदि आपने चैटजीपीटी को इस्तेमाल किया है तो Gemini को इस्तेमाल करने में आपको परेशानी नहीं होगी।
Gemini एप से गणित के सवाल हल कर सकते हैं। इसके अलावा किसी फोटो को भेजकर उसके बारे में भी पूछ सकते हैं।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें