आफत: अब इस एप पर भी दिखेंगे विज्ञापन, व्हाट्सएप से भी ज्यादा होता है इस्तेमाल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 03 Dec 2024 04:34 PM IST
सार

OpenAI की CFO, सारा फ्रायर, ने एक इंटरव्यू में बताया कि कंपनी विज्ञापन मॉडल को लागू करने पर विचार कर रही है, हालांकि उन्होंने कहा कि OpenAI इसे "सोच-समझकर और सही समय" पर लागू करना चाहती है।

विज्ञापन
Will ChatGPT have ads soon OpenAI CFO says they are thinking about it
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

    विस्तार

    OpenAI का एआई टूल ChatGPT आज इतना बड़ा हो गया है कि इसके यूजर्स व्हाट्सएप के यूजर्स से भी अधिक हो गए हैं। ओपनएआई पहले एक गैर-लाभकारी संगठन था लेकिन अब एक लाभकारी मॉडल अपनाने की प्रक्रिया में है। इस बदलाव के साथ कंपनी अपने राजस्व को बढ़ाने के तरीकों पर विचार कर रही है। दरअसल OpenAI ने Meta और Google जैसी कंपनियों के विज्ञापन विशेषज्ञों को नियुक्त किया है, जिससे संकेत मिलता है कि विज्ञापन मॉडल जल्द ही ChatGPT पर लागू हो सकता है।

    OpenAI की CFO, सारा फ्रायर, ने एक इंटरव्यू में बताया कि कंपनी विज्ञापन मॉडल को लागू करने पर विचार कर रही है, हालांकि उन्होंने कहा कि OpenAI इसे "सोच-समझकर और सही समय" पर लागू करना चाहती है। उन्होंने बाद में कहा कि फिललहाल विज्ञापन लागू करने की कोई सक्रिय योजना नहीं है।

    विज्ञापन

    ChatGPT APIs जो डेवलपर्स को OpenAI की AI तकनीकों का उपयोग करके एप्लिकेशन बनाने की सुविधा देते हैं। 2024 के लिए 3.7 बिलियन डॉलर का राजस्व अनुमानित है, लेकिन 5 बिलियन डॉलर के खर्च की संभावना है, जिसमें सर्वर इंफ्रास्ट्रक्चर और कर्मचारी वेतन जैसे खर्च शामिल हैं। इसके अलावा आम यूजर्स भी प्रीमियम सर्विस लेते हैं जिनके बदले उन्हें पैसे देने पड़ते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें