Apple: एपल पर लगा अपने कर्मचारियों की जासूसी करने का आरोप, इन डिवाइस का हुआ इस्तेमाल
Apple के वर्तमान कर्मचारी अमर भक्ता ने लगाए हैं। भक्ता ने कंपनी पर अपने कर्मचारियों की निजी डिवाइसों, जैसे iPads और iPhones के जरिए जासूसी करने का गंभीर आरोप लगाया है। भक्ता 2020 से Apple की डिजिटल विज्ञापन डिवीजन में काम कर रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में एक मुकदमा दायर किया है।

विस्तार
टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी एपल पर अपने कर्मचारियों की जासूसी का आरोप लगा है और यह आरोप Apple के वर्तमान कर्मचारी अमर भक्ता ने लगाए हैं। भक्ता ने कंपनी पर अपने कर्मचारियों की निजी डिवाइसों, जैसे iPads और iPhones के जरिए जासूसी करने का गंभीर आरोप लगाया है। भक्ता 2020 से Apple की डिजिटल विज्ञापन डिवीजन में काम कर रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में एक मुकदमा दायर किया है।
भक्ता का दावा है कि Apple कर्मचारियों को उनके गोपनीयता के अधिकार छोड़ने के लिए मजबूर करता है। मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि Apple कर्मचारियों से ऐसी नीति पर सहमति मांगता है, जिसके तहत कंपनी उनके घर पर भी भौतिक, वीडियो और इलेक्ट्रॉनिक निगरानी कर सकती है।
"Apple के कर्मचारियों के लिए Apple इकोसिस्टम एक बगीचा नहीं है, यह एक जेल जैसा है, जहां हर समय उनकी निगरानी की जाती है।" निजी डिवाइसों का उपयोग और डेटा की जांच Apple कथित तौर पर कर्मचारियों को केवल Apple द्वारा निर्मित उत्पादों का उपयोग करने की सलाह देता है, लेकिन कंपनी के कार्य डिवाइसों पर लगाए गए प्रतिबंधों के कारण अधिकांश कर्मचारी अपने निजी डिवाइसों का उपयोग करने को मजबूर हो जाते हैं।
- Made in China: इन दो चाइनीज कंपनियों पर लगा बैन, भारत में सबसे ज्यादा बिकते हैं इनके पावरबैंक
- फायदे की बात: YouTube Premium के ये पांच फायदे नहीं जानते होंगे आप, कहेंगे कि ये तो पैसा वसूल है
- iOS 18: एक अपडेट आया और गैस की तरह खत्म होने लगी बैटरी, अब नए अपडेट का इंतजार
- ALERT: इन नंबर से आने वाली कॉल से कोसों रहें दूर, सरकार ने कहा- रुको और सोचो