Foldable iPhone: 2026 में लॉन्च हो सकता है एपल का पहला फोल्डेबल फोन, इन ब्रांड्स से होगा मुकाबला

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 03 Dec 2024 02:21 PM IST
सार

पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार ने स्थिर वृद्धि दर्ज की है, जिसमें Samsung, Huawei और Motorola जैसे प्रमुख खिलाड़ियों की भूमिका रही है। खासकर, Samsung ने अपनी Galaxy Z सीरीज के साथ बाजार पर दबदबा बनाया है, जिसमें हर नए वर्जन के साथ डिजाइन और मजबूती में सुधार किया गया है।

विज्ञापन
Apple is expected to launch its first foldable iPhone in 2026 details in hindi
foldable iphone - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    यदि आपको भी Apple के फोल्डेबल आईफोन का इंतजार है तो आपके लिए एक खबर है। एक नई रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि साल 2026 तक एपल अपने पहले Foldable iPhone को लॉन्च करेगा, हालांकि कंपनी की ओर से इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

    पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार ने स्थिर वृद्धि दर्ज की है, जिसमें Samsung, Huawei और Motorola जैसे प्रमुख खिलाड़ियों की भूमिका रही है। खासकर, Samsung ने अपनी Galaxy Z सीरीज के साथ बाजार पर दबदबा बनाया है, जिसमें हर नए वर्जन के साथ डिजाइन और मजबूती में सुधार किया गया है।

    विज्ञापन

    Apple द्वारा फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की खबरों ने यूजर्स के बीच काफी उत्साह पैदा किया है। Apple अपने हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के बेहतर एकीकरण के लिए जाना जाता है। उम्मीद है कि Apple का फोल्डेबल आईफोन एक अनोखा अनुभव प्रदान करेगा, जिससे बाजार में नई संभावनाएं खुलेंगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें