Wi-Fi Calling: फोन में नहीं होगी टावर की एक भी डंडी, फिर भी लग जाएगा कॉल, यूज करें कॉलिंग की ये जबरदस्त तकनीक

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Tue, 25 Nov 2025 01:43 PM IST
सार

WiFi Calling Technology Explained:

मोबाइल नेटवर्क कमजोर होने पर अक्सर कॉल ड्रॉप या कनेक्शन की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में Wi-Fi Calling एक भरोसेमंद विकल्प बनकर उभरता है। यहां जानें यह कैसे काम करता है और इसके क्या फायदे हैं।

विज्ञापन
wifi calling how it works without network benefits working technology explained
WiFi कॉलिंग - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    आज के दौर में कनेक्टिविटी की समस्या आम हो गई है। बड़े-बड़े हाई राइज अपार्टमेंट कॉम्प्लैक्स और बिल्डिंग में ऊपर रहने वाले लोगों तक तो मोबाइल नेटवर्क आसानी से पहुंच जाता है, लेकिन नीचे रहने वालों को कमजोर सिग्नल के चलते काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। होता ये है कि अपार्टमेंट कॉम्प्लैक्स में ऊंची दिवारों और कंस्ट्रक्शन के वजह से मोबाइल सिग्नल ब्लॉक हो जाते हैं। इससे कॉल ड्रॉप की समस्या हमेशा बनी रहती है। ऐसे में हम जरूरी कॉल और मैसेज भी रीसीव नहीं कर पाते। मोबाइल और टेलीकॉम कंपनियों ने ग्राहकों के इसी परेशानी को समझते हुए फोन में WiFi Calling का फीचर देना शुरू कर दिया है जिससे कनेक्टिविटी की समस्या अब लगभग खत्म हो गई है। आइए जानते हैं WiFi Calling क्या होता है और यह फोन में सिग्नल को बेहतर बनाने के लिए कैसे काम करता है।

    यह भी पढ़ें: क्या है Nano Banana 2, जिसने इंटरनेट पर मचा दिया है तहलका?

    विज्ञापन

    WiFi Calling आखिर होती क्या है?

    दरअसल, एक आम नेटवर्क में आपका फोन आसपास के मोबाइल टावर से कनेक्ट होता है। लेकिन अगर फोन में सिग्नल पूरी तरह नहीं आता है तो इससे कॉल बार-बार डिस्कनेक्ट होने लगती है और इंटरनेट भी काफी धीमा चलता है। यहीं काम आता है आपके घर में लगा WiFi जिससे आप अपने फोन को अक्सर कनेक्ट करके रखते हैं। WiFi कॉलिंग में आपके फोन के मोबाइल सिग्नल को WiFi से बायपास किया जाता है, ताकि नेटवर्क कनेक्शन बेहतर मिले। आसान भाषा में समझें तो कॉलिंग के दौरान आपकी आवाज मोबाइल नेटवर्क के बजाए WiFi से ट्रांसफर होने लगती है। इससे बेहतर कॉल क्वालिटी मिलती है और कॉल डिस्कनेक्ट भी नहीं होता। आइए इसे विस्तार से समझते हैं...

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    सभी ऑपरेटर्स देते हैं Wifi Calling की फैसिलिटी
    सभी ऑपरेटर्स देते हैं Wifi Calling की फैसिलिटी - फोटो : AI

    WiFi कॉलिंग के पीछे वॉइस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल (VoIP) टेक्नोलॉजी काम करती है। कॉल के दौरान WiFi से कनेक्ट होने पर आपकी आवाज डेटा पैकेट्स में बदल जाती है। ये पैकेट्स इंटरनेट के जरिए आपके मोबाइल ऑपरेटर के सर्वर तक पहुंचते हैं। जहां से ऑपरेटर का सर्वर इन्हें नॉर्मल मोबाइल नेटवर्क में भेज देता है। सामने वाले व्यक्ति को कॉल बिल्कुल नॉर्मल मोबाइल कॉल की तरह लगती है। उसे पता भी नहीं चलता कि आप WiFi से कॉल कर रहे हैं। यह ठीक उसी तरह है जैसे कि आप WhatsApp या Messenger एप की मदद से कॉल करते हैं। WiFi कॉलिंग में बिना डेटा के भी काम करता है, लेकिन आपके फोन का WiFi से कनेक्ट होना जरूरी है। खास बात ये है कि फोन में सिग्नल बिल्कुल भी न होने पर भी WiFi कॉलिंग काम करता है। आजकल के फोन में ये फीचर बिल्ट-इन आ रहा है।

    भारत में कौन-कौन से ऑपरेटर्स देते हैं WiFi Calling?

    भारत में 4G VoLTE मोबाइल नेटवर्क लॉन्च होने के बाद से ही कंपनियों ने WiFi कॉलिंग की सुविधा देनी शुरू कर दी थी। देश में लगभग सभी मोबाइल ऑपरेटर जैसे Airtel, Jio और Vi (Vodafone-Idea) के नेटवर्क पर WiFi कॉलिंग उपलब्ध है। BSNL ने भी अपने कुछ सर्किल्स में इसकी सुविधा दे रही है।

    यह भी पढ़ें: क्या चुपके से आपका Email पढ़ रहा है Google? जानिए वायरल पोस्ट के जवाब में कंपनी ने क्या कहा

    अपने फोन में WiFi Calling कैसे चालू करें?

    • Android फोन में WiFi Calling चालू करने के लिए पहले Settings में जाएं। यहां Mobile Network / Connections के अंदर आपको WiFi Calling को ऑन करने का ऑप्शन मिल जाएगा।
    • इसके अलावा, आप फोन के Settings में जाकर सर्च बार में WiFi Calling टाइप पर इसके ऑप्शन पर सीधे पहुंच सकते हैं।
    • iPhone में ऑन करने के लिए Settings में जाएं। यहां Phone ऑप्शन के अंदर आपको Wi-Fi Calling का ऑप्शन दिखेगा। यहां "Wi-Fi Calling on This iPhone" ऑन करें।
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें