AI: टेलीविजन में एआई किस तरह से निभा रहा है अहम भूमिका, कितना बदल गया यूजर एक्सपीरियंस
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की पहुंच टीवी तक भी पहुंच गई है। एआई की वजह से टीवी देखने के अनुभव में कितना बदलाव आया है। जानिए किस तरह से एआई ने टीवी देखने में लोगों के लिए सुविधा तैयार कर दी है।

विस्तार
एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस धीरे-धीरे अपना दायरा हर क्षेत्र में बढ़ा रहा है। वहीं, चैटजीपीटी आने के बाद तकनीकी दुनिया में लोगों का नजरिया ही बदल गया है। एआई कई मुश्किल कामों को मिनटों में कर रहा है। ऐसे में जहां एक तरफ यह काम को सुविधाजनक बनाने का जरिया बन गया है। एआई अब स्मार्टफोन से लेकर टेलीविजन तक में आ चुका है। ऐसे में जानिए एआई किस तरह से टेलीविजन देखने के अनुभव को बदल सकता है.
टेलीविजन में एआई तकनीक से देखने का स्तर बेहतर हुआ है। एआई की क्षमता से स्क्रीन में 120hz और 144hz की रिफ्रेश रेट दी जा रही है। इस वजह से लोगों को पहले से बेहतर अनुभव मिल रहा है। ऐसे में लोगों को देखने में काफी सुविधा मिलती है। कई टीवी निर्माता टेलीविजन में डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस जैसी सुविधाएं मिल रही है। ऐसे में यूजर्स को वीडियो और ऑडियो का बेहतर अनुभव मिल रहा है।
स्क्रीन में अब क्यूएलईडी और क्यूएनईडी एआई तकनीक मिल रही है। टेलीविजन में एआई के आने के बाद प्रोसेसर में काफी सुधार हुआ है। अब कई टेलीविजन में अल्फा और एआई चिपसेट दी जा रही है। ऐसे में लोगों को घर पर ही सिनेमा जैसा माहौल मिल जाता है। साथ ही यूजर्स आसानी से टीवी पर ही बड़ी-बड़ी गेम आसानी से खेल सकते हैं। कई कंपनियां एआई आधारित चिप पेश कर रही है, जोकि पुराने प्रोसेसर से काफी बेहतर है।
- Tech Tips: LinkedIn अकाउंट को हैकर्स से कैसे रखें सेफ, बचाव में काम आएगा यह तरीका
- AGR Dues: एजीआर बकाए से संबंधित टेलीकॉम फर्म की दलीलों को शीर्ष अदालत ने किया नोट, जानें क्या है मामला
- इस प्रोसेस से डिलीट हो जाएगी यूट्यूब सर्च हिस्ट्री
- WhatsApp: आपके व्हाट्सएप में भी आ रही है यह समस्या? इस ट्रिक से बन सकता है काम