Tech Tips: LinkedIn अकाउंट को हैकर्स से कैसे रखें सेफ, बचाव में काम आएगा यह तरीका
अगर आप LinkedIn सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं तो आपको आज एक बड़ी जानकारी मिल सकती है। इस खबर में जानिए किस तरह से LinkedIn अकाउंट को सुरक्षित रखा जा सकता है। जानें क्या है प्रोसेस

विस्तार
सोशल मीडिया का लोकप्रिय प्लेटफॉर्म LinkedIn लोगों को नौकरी तलाशने में मदद करता है। इस एप ने बीते कुछ सालों में काफी अच्छी तेजी पकड़ी है। प्लेटफॉर्म पर यूजर्स की संख्या बढ़ रही है। मगर बाकी प्लेटफॉर्म की तरह ही हैकर्स के निशाने पर यह प्लेटफॉर्म भी रहता है। साइबर अपराधी लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल करते हैं। आगे जानिए किस तरह से LinkedIn अकाउंट को हैकर्स से सुरक्षित रखा जा सकता है।
हैकर्स लोगों को जाल में फंसाने के लिए फर्जी कनेक्शन भेजते हैं। हैकर्स लोगों को फंसाने के लिए अपनी प्रोफाइल में कई सारी जानकारी तैयार रखते हैं, जैसे कंपनी के नाम, फोटो और स्किल की जानकारी आदि। वहीं, हैकर्स एक मैसेज के जरिए खास तरह के मैलवेयर को भेजते हैं, इस तरह के मैसेज पर क्लिक करते ही LinkedIn अकाउंट पर हैकर अपना कब्जा जमा लेता है।
- LinkedIn अकाउंट पर किसी अनजान इंसान का कनेक्शन का अनुरोध आता है, जिसे यूजर्स जानते नहीं है।
- इसके बाद काफी यूजर्स प्रोफाइल में जाकर उसकी जानकारी देखते हैं।
- जब सारी चीजें सही रहती है तो अक्सर लोग अनजान लोगों के कनेक्शन अनुरोध स्वीकार कर लेते हैं।
- इसके बाद कुछ देर में पता चलता है कि आप LinkedIn अकाउंट से लॉगआउट हो गए।
- ऐसे में अगर आपने टू फैक्टर वेरिफिकेशन शुरू कर रखा है तो आपका अकाउंट सेफ रह सकता है।
अगर आपने एक बार किसी अनजान इंसान के कनेक्शन अनुरोध को स्वीकार कर लिया तो हैकर्स अकाउंट की लॉगइन जानकारी हासिल करने के बाद आपके अकाउंट पर अवैध तौर पर एक्सेस कर लेते हैं।