WhatsApp: आपके व्हाट्सएप में भी आ रही है यह समस्या? इस ट्रिक से बन सकता है काम
व्हाट्सएप पर लगातार नए-नए फीचर्स आ रहे हैं। इसी बीच एक परेशानी भी सामने आई है। एंड्रॉयड और आईओएस दोनों में एनिमेटिड स्टिकर्स रिमूव न होने की परेशानी देखी जा रही है। इस खबर में जानिए क्या है इसका हल।

विस्तार
सोशल मीडिया का सबसे ज्यादा फेमस प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप अक्सर नए-नए फीचर्स लेकर आता रहता है। इस प्लेटफॉर्म की मदद से लोग आसानी से बातचीत कर पाते हैं। इस चैटिंग एप में बीते कुछ समय में काफी तेजी से यूजर्स की प्राइवेसी और सुरक्षा के मसले पर काम किया गया है। प्लेटफॉर्म पर चैटिंग के दौरान काफी लोग स्टिकर्स का इस्तेमाल करते हैं।
मगर व्हाट्सएप में मिलने वाले एनिमेटिड स्टिकर्स लोगों के बीच लोकप्रिय हैं। अगर आप भी इनका इस्तेमाल करते हैं तो हो सकता है कि कई बार आपको भी इन्हें हटाने में दिक्कत आई हो। ऐसे में अगर आप भी इस तरह की परेशानी से जूझ रहे हैं तो यहां जानिए किस तरह से इस दिक्कत को ठीक किया जा सकता है। यह समस्या क्यों और किस तरह होती है, इस बारे में कोई अधिक जानकारी नहीं होती है। मगर रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि यह समस्या किसी बग की वजह से आती है। इस वजह से एंड्रॉयड और आईओएस दोनों डिवाइस प्रभावित होते हैं।
व्हाट्सएप से एनिमेटिड स्टिकर्स न हटने पर फोन को एक बार रिस्टार्ट किया जा सकता है। इस परेशानी को दूर करने के लिए यह एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। हालांकि, कई बार यह ट्रिक भी काम नहीं करती है। ऐसे में एंड्रॉयड फोन के अंदर अगर एनिमेटिड स्टिकर्स रिमूव नहीं हो रहा है तो एप आइकन को कुछ देर तक दबाकर रखें। इसके बाद एप इंफो में जाएं और अलार्म और रिमाइडर्स को सेलेक्ट करें। इसके बाद इस फीचर को बंद कर दें।