भारत में 3 तो अमेरिका में क्यों होते हैं 5 ब्लेड वाले सीलिंग फैन? जानिए इस अंतर के पीछे का दिलचस्प विज्ञान

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Mon, 20 Apr 2026 04:48 PM IST
सार

Indian Vs American Ceiling Fan:

क्या आपने कभी सोचा है कि भारत के ज्यादातर घरों में 3 ब्लेड वाले पंखे ही क्यों दिखते हैं, जबकि अमेरिका में 5 ब्लेड वाले पंखे आम हैं? यह केवल पसंद का मामला नहीं है, बल्कि इसके पीछे कई कारण छिपे हैं। आइए जानते हैं...

विज्ञापन
why ceiling fans in india have 3 blades but america and europe have 5 blades
5 और 3 ब्लेड वाले सीलिंग फैम में अंतर जानें - फोटो : एआई जनरेटेड

    विस्तार

    गर्मियों के आते ही भारत के हर घर में सीलिंग फैन अपनी पूरी रफ्तार से घूमने लगते हैं। लेकिन अगर आप कभी अमेरिका या यूरोप के किसी घर में जाएं, तो वहां के पंखे आपको थोड़े अलग दिखेंगे। वहां पंखों में 4 या 5 ब्लेड होना आम बात है। ज्यादा ब्लेड वाले पंखे वाकई में काफी शानदार लगते हैं, लेकिन इसका मकसद केवल डिजाइन को बेहतर बनाना नहीं होता।

    हकीकत में इसके पीछे भारत और अमेरिका की अलग-अलग जरूरतें और मौसम जिम्मेदार हैं। आइए जानते हैं वे कौन से कारण हैं जिनके वजह से भारत और पश्चिमी देशों के पंखों में इतना अंतर हैं।

    विज्ञापन

    3 ब्लेड वाले फैन भारत में क्यों है ज्यादा पॉपुलर?

    भारत में ज्यादातर घरों में 3 ब्लेड वाले सीलिंग फैन लगाए जाते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण हवा और बेहतर एयर सर्कुलेशन है। 3 ब्लेड वाले फैन कम रेसिस्टेंस पैदा करते हैं, जिससे मोटर तेजी से घूमती है और ज्यादा स्पीड मिलती है। यही वजह है कि गर्म और उमस भरे मौसम वाले भारत में यह ज्यादा कारगर साबित होते हैं। इसके अलावा, ये फैन कम बिजली खर्च करते हैं और कीमत भी किफायती होती है, जो भारतीय बाजार के हिसाब से एक बड़ा फैक्टर है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यह भी पढ़ें: iPhone 18 Pro फीचर्स लीक: डीप रेड कलर और पावरफुल A20 चिप से होगा लैस, 30% बेहतर एफिशिएंसी का दावा

    अमेरिका में क्यों पसंद किए जाते हैं 5 ब्लेड वाले फैन

    अमेरिका में 4 या 5 ब्लेड वाले फैन ज्यादा देखने को मिलते हैं। इनका डिजाइन हाई एयरफ्लो के बजाय स्मूद और साइलेंट ऑपरेशन पर फोकस करता है। ज्यादा ब्लेड होने की वजह से फैन धीरे लेकिन लगातार हवा देता है, जिससे कमरे में एक समान ठंडक बनी रहती है। यह खासतौर पर उन जगहों के लिए बेहतर है जहां एयर कंडीशनिंग पहले से मौजूद होती है।

    इसके अलावा, 5 ब्लेड फैन देखने में ज्यादा प्रीमियम और स्टाइलिश लगते हैं, जो इंटीरियर डिजाइन के लिहाज से भी अहम है। अमेरिका में 4 या 5 ब्लेड वाले फैन ज्यादा देखने को मिलते हैं। इनका डिजाइन हाई एयरफ्लो के बजाय स्मूद और साइलेंट ऑपरेशन पर फोकस करता है।

    बिजली खपत और एफिशिएंसी का फर्क

    3 ब्लेड फैन आमतौर पर ज्यादा एनर्जी एफिशिएंट होते हैं क्योंकि इन्हें कम मोटर पावर की जरूरत होती है। वहीं 5 ब्लेड फैन में ज्यादा वेट और रेसिस्टेंस होने के कारण मोटर पर ज्यादा लोड पड़ता है, जिससे बिजली खपत बढ़ सकती है। हालांकि, आजकल BLDC टेक्नोलॉजी वाले फैन इस अंतर को काफी हद तक कम कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: स्मार्ट टीवी बार-बार हो रहा है हैंग? कर लें बस ये एक काम, मिनटों में नए जैसा हो जाएगा परफॉर्मेंस

    किसे चुनना चाहिए?

    अगर आपके यहां ज्यादा गर्मी पड़ती है तो 3 ब्लेड वाला फैन आपके लिए बेहतर विकल्प है। वहीं अगर आप साइलेंट ऑपरेशन, स्मूद एयरफ्लो और प्रीमियम लुक चाहते हैं, तो 4 या 5 ब्लेड वाला फैन भी अच्छा ऑप्शन हो सकता है, खासकर AC के साथ इस्तेमाल के लिए।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें