काम की बात: स्मार्टवॉच से BP चेक करना है खतरनाक, जानें क्या कहते हैं डॉक्टर?
पिछले कुछ साल साल में ब्लड प्रेशर को एक नई टेक्नोलॉजी के जरिए मॉनिटर किया जा रहा है जिसे फोटोप्लेथिस्मोग्राफी (पीपीजी) कहा जा रहा है। अधिकतर स्मार्टवॉच और फिटनेस बैंड में इसी पीपीजी सेंसर का इस्तेमाल हो रहा है।

विस्तार
पिछले कुछ वर्षों में स्मार्ट वियरेबल जैसे स्मार्टवॉच और फिटनेस बैंड ने काफी तरक्की की है। स्मार्टवॉच और फिटनेस बैंड के जरिए ब्लड प्रेशर, ईसीजी और ब्लड ऑक्सीजन लेवल को सटीक तौर पर मॉनिटर करने का दावा किया जा रहा है। 2009 में Fitbit ने वियरेबल मार्केट में एंट्री की थी और अपने फिटनेस बैंड से स्टेप को काउंट करने का दावा किया था। अब करीब 13 साल बाद स्मार्टवॉच हार्ट रेट, ब्लड प्रेशर, ब्लड ऑक्सीजन और ईसीजी रिपोर्ट तक देने का दावा कर रही हैं। आज तो मार्केट में ऐसे बैंड और स्मार्टवॉच हैं जो बॉडी टेंपरेचर को भी ट्रैक करने का दावा कर रही हैं, लेकिन खासतौर पर ब्लड प्रेशर के लिए स्मार्टवॉच पर निर्भर रहना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। आइए समझने की कोशिश करते हैं कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं?
ब्लड प्रेशर क्या है और इसे कैसे चेक करते हैं?

सरल शब्दों में कहें तो रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) वह बल है जो आपका रक्त आपकी धमनियों की दीवारों पर लगाता है। उच्च दबाव तब होता है जब आपका हृदय सिकुड़ता है, जिससे आपकी धमनियों में रक्त प्रवाहित होने लगता है। संकुचनों के बीच न्यूनतम दबाव होता है। इन दोनों मान को पारा के मिलीमीटर (एमएमएचजी) में मापा जाता है। सबसे सटीक ब्लड प्रेशर रिपोर्ट तब मिलती है जब धमनियों में एक ट्यूब डालकर और सीधे रक्त के दबाव को मापा जाता है, हालांकि यह एक लंबी प्रक्रिया है, इसलिए नियमित तौर पर इसका इस्तेमाल नहीं किया जाता है। सबसे सरल और सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली प्रक्रिया ब्लड प्रेशर कफ को बाजू में बांधकर की जाने वाली है। इलेक्ट्रॉनिक ब्लड प्रेशर डिवाइस भी इसी तर्ज पर काम करती हैं।
फोटोप्लेथिस्मोग्राफी के जरिए ब्लड प्रेशर की जांच

पिछले कुछ साल साल में ब्लड प्रेशर को एक नई टेक्नोलॉजी के जरिए मॉनिटर किया जा रहा है जिसे फोटोप्लेथिस्मोग्राफी (पीपीजी) कहा जा रहा है। अधिकतर स्मार्टवॉच और फिटनेस बैंड में इसी पीपीजी सेंसर का इस्तेमाल हो रहा है। पीपीजी टेक्निक में एलईडी लाइट और एक लाइट सेंसर की मदद से नसों में खून के प्रवाह और मात्रा को चेक किया जाता है और उसी आधार पर ब्लड प्रेशर की माप की जाती है।
- Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर अपनी बहन को गिफ्ट करें ये स्मार्टफोन, मिलेगा 200MP तक का कैमरा
- Online Privacy: अब कॉलिंग के दौरान आपके फोन का आईपी रहेगा सीक्रेट, हैकर्स नहीं कर सकेंगे ट्रैक
- Fastrack Vibes 2.0 vs Just Corseca Skyraptor: दोनों में है TWS फीचर, जानें कौन है बेस्ट बजट स्मार्ट ग्लास
- ISRO: नकली है इसरो का यह अकाउंट, असली समझकर 66 हजार लोग कर रहे फॉलो