Online Privacy: अब कॉलिंग के दौरान आपके फोन का आईपी रहेगा सीक्रेट, हैकर्स नहीं कर सकेंगे ट्रैक
व्हाट्सएप में कॉलिंग के दौरान यूजर्स के आईपी एड्रेस की ट्रैकिंग नहीं होगी। व्हाट्सएप के फीचर के ट्रैक करने वाले WABetaInfo ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि नए फीचर की फिलहाल टेस्टिंग हो रही है।

विस्तार
ऑनलाइन प्राइवेसी आज के युग में एक बड़ी टेंशन है। सुपरफास्ट इंटरनेट की इस दुनिया में किसी की भी प्राइवेसी बची नहीं है। इस रोकने के लिए तमाम सोशल मीडिया और टेक कंपनियां अपने स्तर पर प्रयास कर रही हैं। अब व्हाट्सएप ने एक नए फीचर पर काम करना शुरू किया है जो कि प्राइवेसी फीचर है।
व्हाट्सएप में कॉलिंग के दौरान यूजर्स के आईपी एड्रेस की ट्रैकिंग नहीं होगी। व्हाट्सएप के फीचर के ट्रैक करने वाले WABetaInfo ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि नए फीचर की फिलहाल टेस्टिंग हो रही है।
नए फीचर को एंड्रॉयड के v2.23.18.15 वर्जन पर देखा जा सकता है। नए अपडेट के बाद यूजर्स वॉयस और वीडियो कॉलिंग के दौरान अपने आईपी एड्रेस को छुपा सकेंगे। इसके लिए एक सेटिंग टॉगल भी मिलेगा।
आईपी एड्रेस को छिपाने के लिए व्हाट्सएप की सेटिंग में Settings > Privacy > Calls on WhatsApp में जाकर सेटिंग करनी होगी। इस नए फीचर से यूजर्स की प्राइवेसी पहले के मुकाबले बेहतर होगी। यह नया फीचर प्राइवेसी के लिए तो अच्छा है लेकिन कॉल की क्वालिटी जरूर खराब होगी।
आमतौर पर किसी भी फोन या वेब ब्राउजर का आईपी एड्रेस सार्वजनिक होता है। आप खुद गूगल से अपने आईपी एड्रेस को देख सकते हैं। नए अपडेट के बाद आपका आईपी एड्रेस सार्वजनिक नहीं होगा।
- Fastrack Vibes 2.0 vs Just Corseca Skyraptor: दोनों में है TWS फीचर, जानें कौन है बेस्ट बजट स्मार्ट ग्लास
- ISRO: नकली है इसरो का यह अकाउंट, असली समझकर 66 हजार लोग कर रहे फॉलो
- Top Smartphone: ये हैं दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन, देखें लिस्ट में फोन के नाम
- Samsung Galaxy Z Fold 5 vs Google Pixel Fold: ऑलराउंडर बेस्ट फोल्ड फोन कौन-सा है?