Fastrack Vibes 2.0 vs Just Corseca Skyraptor: दोनों में है TWS फीचर, जानें कौन है बेस्ट बजट स्मार्ट ग्लास
इन दोनों सनग्लास में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी दी गई है। इसके अलावा दोनों में स्पीकर और माइक हैं। दोनों चश्मे से आप फोन पर आराम से बात कर सकते हैं। दोनों यूनिसेक्स चश्मे हैं तो उन्हें कोई भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

विस्तार
फास्ट्रैक ने हाल ही में अपने स्मार्ट सनग्लास Fastrack Vibes 2.0 को पेश किया है। Fastrack Vibes 2.0 वायरलेस कनेक्टिविटी दी गई है। इससे आप अपने फोन पर बात कर सकते हैं और म्यूजिक सुन सकते हैं। Fastrack Vibes 2.0 का मुकाबला कुछ महीने पहले लॉन्च हुए Just Corseca Skyraptor के साथ है। दोनों में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी है। आइए समझने की कोशिश करते हैं कि इन दोनों में बेस्ट कौन है?
Just Corseca Skyraptor की स्पेसिफिकेशन

Just Corseca Skyraptor को स्मार्टफोन के साथ पेयर किया जा सकता है और आप म्यूजिक सुन सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें V5.0 दिया गया है और कॉलिंग के लिए माइक और स्पीकर हैं। Just Corseca Skyraptor का यह ग्लास UV400 के साथ आता है जो कि आपको पाराबैंगनी किरणों से बचाने में सक्षम हैं। इसके अलावा ये सनग्लास ब्लू लाइट को भी फिल्टर करते हैं। इसकी बैटरी को लेकर 5 घंटे के बैकअप का दावा है। चार्जिंग के लिए इसमें माइक्रो यूएसबी पोर्ट है।
Fastrack Vibes 2.0 की स्पेसिफिकेशन

Fastrack Vibes 2.0 भी किसी रेगुलर सनग्लास की तरह है। इसमें ब्लूटूथ v5.0 है। इसके अलावा इसमें गूगल असिस्टेंट भी मिलता है। कंट्रोल के लिए फ्रेम में बटन हैं। म्यूजिक को बटन के जरिए प्ले-पॉज किया जा सकता है। इसकी बॉडी प्लास्टिक की है और लेंस की साइज 42एमएम है। इसके साथ 360 डिग्री सराउंड साउंड भी मिलता है। इसके साथ 4 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है।
अब कुल मिलाकर कहा जाए तो दोनों सनग्लास की बिल्ड क्वालिटी में काफी अंतर है। फास्ट्रैक के सनग्लास की फिनिशिंग अच्छी है। इसके लेंस की क्वालिटी भी जस्ट कोर्सिका के मुकाबले बेहतर है। फास्ट्रैक के ग्लास में यूवी प्रोटेक्शन नहीं मिलती है, जबकि जस्ट क्रोर्सिका में यह मौजूद है। बैटरी लाइफ दोनों की अच्छी कही जाएगी।
- ISRO: नकली है इसरो का यह अकाउंट, असली समझकर 66 हजार लोग कर रहे फॉलो
- Top Smartphone: ये हैं दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन, देखें लिस्ट में फोन के नाम
- Samsung Galaxy Z Fold 5 vs Google Pixel Fold: ऑलराउंडर बेस्ट फोल्ड फोन कौन-सा है?
- काम की बात: एक महीने में AI की मदद से इस शख्स ने कमाए एक करोड़ रुपये, बड़ी मजेदार है कहानी