धोखाधड़ी का नया तरीका: नाम का एक अक्षर बदलकर लूटे 3.56 लाख रुपये, आप न करें ये गलती
नाम का एक अक्षर बदलकर स्कैमर्स ने एक व्यक्ति को 3.56 लाख रुपये की चपत लगाई है। WHO के रिटायर हेल्थ ऑफिसर को डिजिटल ठगी का शिकार बनाया गया है।

विस्तार
ऑनलाइन जॉब और पोस्ट लाइक करके पैसा कमाने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले अब लगातार सामने आ रहे हैं। वहीं पिछले कुछ महीनों में स्कैम के नए-नए केस भी देखने मिल रहे हैं। स्कैमर्स धोखाधड़ी के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। अब नाम का एक अक्षर बदलकर स्कैमर्स ने एक व्यक्ति को 3.56 लाख रुपये की चपत लगाई है। WHO के रिटायर हेल्थ ऑफिसर को डिजिटल ठगी का शिकार बनाया गया है।
साइबर इकोनॉमिक्स और नारकोटिक्स क्राइम स्टेशन में दर्ज कंप्लेंट के अनुसार, 78 साल के रिटायर WHO ऑफिसर को धोखाधड़ी का शिकार बनाया गया है। मदद के नाम पर उनके साथ स्कैम किया गया है। अपनी शिकायत में रिटायर ऑफिसर ने बताया कि उन्हें एक अकाउंट (johnpmeneze@gmail.com) से ईमेल मिला था, जो उनके दोस्त के नाम से था।
बता दें कि पीड़ित के दोस्त का ईमेल आईडी johnpmenezes@gmail.com है। यानी दोनों ईमेल में सिर्फ एक 'S' का फर्क है। फर्जी ईमेल में रिटायर ऑफिसर को पहले तो खुद के दादा बनने की जानकारी दी जाती है, जिस पर पीड़ित उसे बधाई देते हैं।
- WhatsApp लाया कमाल का फीचर: ग्रुप पर आया गलत मैसेज तो मेंबर कर सकेंगे शिकायत, एडमिन को मिलेगी ज्यादा पावर
- Elon Musk: मार्क जकरबर्ग के साथ अपनी लड़ाई को एक्स पर लाइव-स्ट्रीम करेंगे एलन मस्क, अरबपति ने की घोषणा
- Twitter पोस्ट के कारण गई नौकरी! एलन मस्क करेंगे आपकी मदद, केस लड़ने का पैसा भी देंगे
- POCO M6 Pro 5G vs Redmi 12 5G: 11 हजार रुपये में बेस्ट 5G स्मार्टफोन कौन-सा है?