Twitter पोस्ट के कारण गई नौकरी! एलन मस्क करेंगे आपकी मदद, केस लड़ने का पैसा भी देंगे

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 06 Aug 2023 01:14 PM IST
सार

एक्स (पहले ट्विटर) के मालिक एलन मस्क ने एक्स के यूजर्स से आग्रह करते हुए कहा कि कोई परेशानी है तो "कृपया हमें बताएं"। हम आपकी कानूनी लड़ाई का खर्च उठाएंगे।

विज्ञापन
Sacked Over A Twitter Post Elon Musk will fund your legal bill
Elon Musk - फोटो : Twitter

    विस्तार

    एक्स (पहले ट्विटर) के मालिक एलन मस्क लगातार अपनी घोषणाओं से चौंका रहे हैं। अब मस्क ने एक और चौंकाने वाली घोषणा की है। अब अरबपति एलन मस्क ने घोषणा की है कि एक्स अब उन लोगों की कानूनी लागतों को कवर करेगा, जिनके साथ प्लेटफॉर्म पर उनकी गतिविधियों के कारण कंपनी से उन्हें बर्खास्त किया गया है या उनके साथ गलत व्यवहार किया गया है।

    एक्स कॉर्प के मालिक ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर कहा, "यदि इस प्लेटफार्म पर कुछ पोस्ट करने या लाइक करने के कारण आपकी कंपनी द्वारा आपके साथ गलत व्यवहार किया गया है तो हम आपकी कानूनी लड़ाई का खर्च उठाएंगे और इसकी कोई सीमा नहीं है।" उन्होंने एक्स के यूजर्स से आग्रह करते हुए कहा कि कोई परेशानी है तो "कृपया हमें बताएं"।

    विज्ञापन

    एक्स कॉर्प के मालिक के इस कदम पर सोशल मीडिया यूजर्स की खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने कहा, "वाह कमाल है!" एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा," यह अद्भुत है। मैं ऐसे बहुत से लोगों को जानता हूं जिनके साथ ऐसा हुआ है (जिनमें मैं भी शामिल हूं)। उनमें से अधिकांश को ट्विटरछोड़ने या अपनी नौकरी छोड़ने के बीच किसी एक को चुनने के लिए मजबूर किया गया। एलन वास्तव में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर गंभीर हैं और इसी संबंध में अपना पैसा वहीं लगा रहे हैं।" एक अन्य व्यक्ति ने कहा, "एलन आप GOAT हैं।" वहीं एक व्यक्ति ने कमेंट करते हुए लिखा है कि यही कारण है कि मैं अब यहां (ट्विटर) पर बहुत कुछ पोस्ट करता हूं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ट्विटर का बदल गया लोगो और नाम

    बता दें कि 24 जुलाई को ट्विटर ने आधिकारिक तौर पर अपने प्लेटफार्म का नाम और लोगो बदल दिया है। अब ट्विटर को एक्स के नाम से जाना जाता है। वहीं कंपनी ने ब्लू बर्ड की भी छुट्टी कर दी है। बर्ड की जगह ब्लैक बैकग्राउंड में एक्स का निशान दिखता है। यह परिवर्तन मस्क के प्लेटफॉर्म के स्वामित्व के तहत व्यापक रीब्रांडिंग प्रयास का हिस्सा था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें