POCO M6 Pro 5G vs Redmi 12 5G: 11 हजार रुपये में बेस्ट 5G स्मार्टफोन कौन-सा है?

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 06 Aug 2023 12:30 PM IST
सार

Redmi 12 5G और Poco M6 Pro 5G के फीचर्स काफी हद तक एक ही जैसे हैं। तो आइए जानते हैं कि 11 हजार रुपये की रेंज में दोनों में से बेस्ट 5G फोन कौन-सा है?

POCO M6 Pro 5G vs Redmi 12 5G Which is Better Smartphone Under 11000 Rupees Know Price and Specifications
POCO M6 Pro 5G vs Redmi 12 5G - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    POCO M6 Pro 5G भारत में लॉन्च हो गया है। इस फोन को बेहद कम कीमत में पेश किया गया है। फिलहाल यह भारत में सबसे कम कीमत का 5G फोन है। फोन कीमत 10,999 रुपये है। हाल ही में भारत में Redmi 12 5G को भी पेश किया गया है। इस फोन को भी काफी पसंद किया जा रहा है। कंपनी का दावा है कि पहली सेल में ही फोन को 3 लाख लोगों ने खरीदा है। दोनों फोन 11 हजार से कम की शुरुआती कीमत में आते हैं। रेडमी 12 5जी और Poco M6 Pro 5G के फीचर्स काफी हद तक एक ही जैसे हैं। तो आइए जानते हैं कि 11 हजार रुपये की रेंज में दोनों में से बेस्ट 5G फोन कौन-सा है?

    Redmi 12 5G के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 10,999 रुपये, 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,499 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये है। यह फोन की प्रभावी कीमत हैं।Poco M6 Pro 5G के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 10,999 रुपये है। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,999 रुपये है।

    Poco M6 Pro 5G में 6.79 इंच का LCD डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में स्नैपड्रैगन जेन 2 प्रोसेसर और 6 जीबी तक रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज पैक की गई है। Poco M6 Pro 5G में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके अलावा IR ब्लास्टर और हेडफोन जैक भी मिलता है। फोन में स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर मिलता है।Redmi 12 5G में 6.79 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है और पीक ब्राइटनेस 450 निट्स है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास मिलता है। फोन एंड्रॉयड 13 आधारित MIUI 14 पर चलता है। Redmi 12 5G में स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम के साथ 256 जीबी तक स्टोरेज सपोर्ट मिलता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें