Air purifier: जहरीली हवा के लिए कौन-सा एयर प्यूरीफायर बेस्ट, खरीदने से पहले जान लें ये 7 बातें, वरना पछताएंगे
Air purifier:
जब बाहर की हवा जहरीली हो और घर के अंदर की हवा भी सुरक्षित न हो, तब एयर प्यूरीफायर जरूरी हो जाता है, लेकिन इसे खरीदने में जल्दबाजी न करें। पहले ये 7 पैरामीटर चेक करें, फिर फैसला लें।

विस्तार
दिल्ली-एनसीआर फिर जहरीली हवा की चपेट में है और वायु गुणवत्ता सूचकांक 999 के पार कर चुका है। जबकि 100 या उससे कम एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) मान सामान्यतः संतोषजनक माने जाते हैं। ऐसे में घर और ऑफिस में सही एयर प्यूरीफायर चुनना जरूरी हो गया है, लेकिन मार्केट में इतने मॉडल हैं कि सही चुनाव करना मुश्किल हो गया है। इसलिए यहां सात सबसे महत्वपूर्ण टिप्स है, जो आपको परफेक्ट एयर प्यूरीफायर चुनने में मदद करेंगे।
1. कमरे के साइज के आधार पर करें चुनाव

सबसे पहले उस कमरे का साइज जान लें जहां आपको एयर प्यूरीफायर लगाना है। जैसे की 150–200 sq.ft. के कमरे में कम से कम 250 स्वच्छ वायु वितरण दर ( सीएडीआर, क्लीन एयर डिलिवरी रेट) वाला मॉडल लगवाना सही माना जाता है। बड़े लिविंग रूम या ऑफिस में 400+सीएडीआर वाला प्यूरीफायर सही साबित हो सकता है। क्याेंकि कमजोर मशीन बड़े कमरे में कोई फायदा नहीं करेगी।
ये भी पढ़े: Air purifier: एयर प्यूरीफायर के फिल्टर को बदलने में कितना आता है खर्च? जानिए कब करना चाहिए रिप्लेस
2.असली HEPA फिल्टर ही लें

कई बार लोग विज्ञापनों में देखकर एयर प्यूरीफायर ले लेते हैं, लेकिन आपको इससे सावधान रहना है। हमेशा हाई एफिशिएंसी पार्टिकुलेट एयर (एचईपीए) फिल्टर (99.97% फिल्ट्रेशन, 0.3 माइक्रॉन तक) वाला मॉडल लेना चाहिए। साथ ही एक्टिवेटेड कार्बन फिल्टर भी ऐसा हो, जिसमें गैस, धुंआ और वीओसी (वाष्पशील कार्बनिक यौगिक) फिल्टर हो, क्योंकि दिल्ली की हवा में यही सबसे ज्यादा है।
- Russia Robot: 'ग्रीन' ह्यूमनॉइड रोबोट ने डांस कर किया पुतिन का स्वागत, कुछ दिन पहले इस वजह से उड़ा था मजाक
- Google TV Remote: न बैटरी बदलने की टेंशन, न चार्जिंग का झंझट, यह नया TV रिमोट पड़े-पड़े होगा चार्ज, जानें कैसे
- Russia Digital Control: बार-बार इंटरनेट बंद होने से लोगों में बढ़ रहा गुस्सा, कहा रूस डिजिटल तानाशाही की ओर
- Johannesburg G20: दक्षिण अफ्रीका में टेक फाउंडर्स से मिले पीएम मोदी, जानिए मीटिंग के बाद क्या बोले उद्यमी