Air purifier: एयर प्यूरीफायर के फिल्टर को बदलने में कितना आता है खर्च? जानिए कब करना चाहिए रिप्लेस

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Thu, 13 Nov 2025 05:28 PM IST
सार

Air Purifier Filter Replacement Cost:

एयर प्यूरीफायर की परफॉर्मेंस सिर्फ उसकी मशीन पर नहीं, बल्कि उसके फिल्टर की क्वालिटी और मेंटेनेंस पर भी निर्भर करती है। अगर आप पहली बार एयर प्यूरीफायर खरीदने जा रहे हैं, तो जान लीजिए कि इसके फिल्टर को कब बदलना चाहिए और इसके रिप्लेसमेंट में आपको कितना खर्च करना पड़ सकता है।

air purifier filter replacement cost maintenance cleaning buying guide
एयर प्यूरीफायर - फोटो : AI

    एयर प्यूरीफायर लगातार हवा से धूल, धुआं और माइक्रो-पार्टिकल्स को खींचकर फिल्टर में जमा करता है। कुछ समय बाद फिल्टर पर इतनी गंदगी जम जाती है कि उसकी क्षमता घटने लगती है। इसलिए एयर प्यूरीफायर के अंदर लगे फिल्टर को बार-बार साफ करते रहना पड़ता है। बहुत अधिक गंदा होने पर फिल्टर को बदलना भी पड़ता है। अगर फिल्टर समय पर नहीं बदला गया, तो प्यूरीफायर हवा को ठीक से साफ नहीं कर पाएगा और फिर आपको इसे चलाने का फायदा नहीं मिलेगा। अगर आप पहली बार एयर प्यूरीफायर खरीदने जा रहे हैं, तो इसके मेंटेनेंस में होने वाले खर्च के बारे में भी आपको जरूर जानना चाहिए।

    एयर प्यूरीफायर फिल्टर
    एयर प्यूरीफायर फिल्टर - फोटो : AI

    कितने समय में बदलना चाहिए फिल्टर?

    लगातार चलाने पर फिल्टर की औसत उम्र 3 महीने होती है। अगर आप इसे बीच-बीच में इस्तेमाल करते हैं, तो यह 5-6 महीने तक चल सकता है। हर ब्रांड अपने मॉडल के लिए अलग फिल्टर लाइफ बताता है, इसलिए खरीदने से पहले यह जानकारी जरूर जांचें।

    कमरे के अनुसार सिलेक्ट करें CADR
    कमरे के अनुसार सिलेक्ट करें CADR - फोटो : AI

    कितना आता है फिल्टर बदलने का खर्च?

    एयर प्यूरीफायर का असली खर्च उसके फिल्टर बदलने में आता है। लगातार इस्तेमाल करने पर फिल्टर बहुत गंदा हो जाता है। ज्यादातर कंपनियां फिल्टर को हर तीन महीने में बदलने की सलाह देती हैं। कई ब्रांड्स के फिल्टर की कीमत ₹5,000 से ₹6,000 तक होती है, जबकि कुछ किफायती मॉडल्स के फिल्टर ₹1,000 में भी मिल जाते हैं। खरीदने से पहले यह जरूर जांच लें कि आपके ब्रांड के रिप्लेसमेंट फिल्टर ऑनलाइन (Amazon, Flipkart आदि) या आसपास की दुकानों में आसानी से मिलते हैं या नहीं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें