व्हाट्सऐप ला रहा है नया फीचर, व्यापारियों को होगा लाभ

व्हाट्सऐप अब एक नए प्लेटफॉर्म पर काम कर रहा है। कंपनी इस प्लेटफॉर्म को व्यापारिक तौर पर इस्तेमाल करने वाले संस्थानों के लिए विकसित कर रही है। व्हाट्सऐप के इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल बैंक और अन्य व्यापारिक संगठन अपने ग्राहकों से जुडने के लिए करेगा।
इस बात की जानकारी देते हुए व्हाट्सऐप के स्पोक्स पर्सन मैट स्टेनफिल्ट ने कहा कि हम इस प्रकार के प्रोडक्ट के निर्माण में लगे हुए हैं। बता दें कि व्हाट्सऐप के स्वामित्व का अधिकार अब मीडिया जाइंट फेसबुक के पास है। फेसबुक इस फीचर की टेस्टिंग कर रहा है जिसे खास तौर पर व्यापारियों की मदद से लिए बनाया जा रहा है।
ये फीचर कुछ बैंक और एयरलाइन कंपनियों द्वारा टेस्ट किया जा रहा है। कंपनी ने पहले ही ये बात साफ कर दी थी कि ये ऐप लोगों के लिए बिल्कुल फ्री होगा। ऐप पर किसी भी थर्ड पार्टी का ऐड नहीं होगा। लेकिन कंपनी भारत साथ ही विश्वभर में व्यापारियों के साथ काम करना चाहती है। व्हाट्सऐप के स्पोक्स पर्सन ने ये भी कहा कि भारत इस फीचर की भूमिका में एक महत्वपूर्ण रोल प्ले करने वाला है।