WhatsApp ग्रुप में आए उल्टे-सीधे मैसेज तो एडमिन को होगी जेल

amarujala.com- Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Fri, 21 Apr 2017 10:49 AM IST
विज्ञापन
Whatsapp Group Admins will be jailed for Spreading Offensive Posts Rumours Fake News
WhatsApp - फोटो : GettyImages

    सोशल मीडिया और ऑनलाइन चैटिंग ग्रुप्स में जोक्स और किसी को ट्रोल करना आप सभी को पसंद है, लेकिन अब आपको ये आदतें छोड़नी होगी क्योंकि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाना और किसी का मजाक उड़ाने पर आपके खिलाफ आपराधिक मुकदमा हो सकता है। व्हाट्सऐप और सोशल मीडिया ग्रुप में कई बार उल्टे-सीधे और अफवाह फैलानी वाली न्यूज आती है और आपको भी पता होता है कि वह गलत है लेकिन इंटरेस्टिंग न्यूज होने के कारण आप उसे आगे सेंड कर देते हैं। यदि आप भी किसी व्हाट्सऐप ग्रुप के एडमिन हैं तो आज ग्रुप में आने वाले सभी मैसेज पर ध्यान दीजिए नहीं तो आप मुसिबत में पड़ सकते हैं।

    विज्ञापन

    दरअसल वाराणसी में हाल के कुछ दिनों में हुई घटनाओं के बाद जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए व्हाट्सऐप ग्रुप के लिए फरमान जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक किसी भी अभद्र, भ्रामक, अश्लिल और अफवाह फैलाने वाले मैसेज के लिए ग्रुप एडमिन को जिम्मेदार बनाया जाएगा। वाराणसी के डीएम योगेश्वर राम मिश्र और एसएसपी नितिन तिवारी ने अपने आदेश में साफ-साफ कहा है कि व्हाट्ऐप ग्रुप का एडमिन वही बने तो ग्रुप की जिम्मेदारी उठा सके। एडमिन को यह पता होना चाहिए कि कौन सा मैसेज सही है और कौन सा अफवाह।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आदेश में कहा गया है कि ग्रुप में आए अफवाह और गलत मैसेज को रोकना और मैसेज सेंड करने वाले को बताना कि यह अफवाह है एडमिन की जिम्मेदारी है। साथ ही ऐसे लोगों को ग्रुप को बाहर करने का अधिकार भी एडमिन के पास है। आदेश के मुताबिक भ्रामक और अफवाह फैलाने वाले पोस्ट के लिए एडमिन के खिलाफ थाने में शिकायत भी की जा सकती है और यदि एडमिन ग्रुप में भ्रामक मैसेज भेजने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करता है तो एडमिन के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज होगा।

    दो युवकों को किया गया गिरफ्तार

    आदेश जारी होने के साथ ही कार्रवाई भी शुरू हो गई है। वाराणसी के लोहता इलाके में भ्रामक मैसेज फैलाने के आरोप में दो युवको पुलिस ने तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार किया है। जिला प्रशासन एडमिन की जवाबदेही तय करने के लिए व्हाट्सऐप ग्रुप का पंजीकरण कराने की तैयारी भी कर रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें