व्हाट्सऐप पर आए टेक्ट्स मैसेज अब सुन सकेंगे आप

यदि आप व्हाट्सऐप यूजर हैं और आपके पास आईफोन तो आपके लिए सबसे बड़ी खुशखबरी है क्योंकि अब आपको अपने व्हाट्सऐप पर आए मैसेज को पढ़ने के लिए फोन हाथ में लेने की जरूरत नहीं है। दरअसल व्हाट्सऐप ने आईओएस यूजर्स के लिए नया अपडेट जारी किया है। इस अपडेट के बाद आपके आईफोन का असिस्टेंट सिरी खुद ही व्हाट्सऐप पर आए मैसेज को पढ़ कर सुनाएगी। यदि आप भी किसी काम में व्यस्त हैं और व्हाट्सऐप पर आए मैसेज को देखना चाहते हैं तो आपको कहना होगा'Hey Siri, read new WhatsApp messages.'
ये भी पढ़ें- व्हाट्सऐप पर नंबर चेंज करना होगा आसान, खुद पहुंच जाएगा नोटिफिकेशन
यह फीचर उन्हीं आईफोन यूजर्स के फोन में काम करेगा जिनका आईफोन आईओएस 10.3 पर रन कर रहा है। इस फीचर के लिए फोन की सेटिंग में जाकर 'Hey Siri' को इनेबल करना होगा। साथ ही यह फीचर व्हाट्सऐप के 2.17.20 वर्जन पर काम करेगा। बता दें कि ऐप्पल ने पिछले साल ही सिरी सॉफ्टवेयर को थर्ड पार्टी डेवलपर के लिए शुरू किया था। इससे पहले सिरी थर्ड पार्टी ऐप जैसे फेसबुक, व्हाट्सऐप के लिए काम नहीं करती थी।
बता दें कि हाल ही एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि व्हाट्सऐप कॉन्टेक्ट नंबर के लिए नया फीचर पर काम कर रहा है जिसके बाद यदि आप अपना व्हाट्सऐप नंबर बदलते हैं तो इसकी नोटिफिकेशन खुद ब खुद आपके सभी दोस्तों को चली जाएगी।