WhatsApp जल्द लेकर आने वाला है ये शानदार फीचर्स, बदल जाएगा चैटिंग करने का अंदाज

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 24 Dec 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
WhatsApp soon launch these Latest features for android and ios users know about it
व्हाट्सएप

    व्हाट्सएप (Whatsapp) अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए-नए फीचर्स पेश करता रहता हैं। इनमें से कई फीचर्स स्टेबल प्लेटफॉर्म पर हैं, तो दूसरी तरफ कुछ फीचर्स बीटा वर्जन पर मौजूद हैं। हाल ही में चीनी टेक साइट वीबो ने व्हाट्सएप के कुछ फीचर्स को लेकर एक रिपोर्ट जारी की थी, जिससे जानकारी मिली थी कि इन फीचर्स को नए साल के मौके पर पेश किया जाएगा। हालांकि, अब तक व्हाट्सएप ने इन फीचर्स को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। तो आज हम आपको बताएंगे कि नए वर्ष में आपको व्हाट्सएप में कौन-से फीचर्स मिल सकते हैं...

    व्हाट्सएप इस फीचर को आईओएस यूजर्स के लिए पेश करेगा। फिलहाल, कंपनी इस फीचर पर काम कर रही है। वहीं, यूजर्स लो डाटा मोड के जरिए डाटा की खपत को कम कर सकेंगे। इससे पहले यह फीचर व्हाट्सएप कॉलिंग के लिए उपलब्ध था।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट के मुताबिक, जैसे ही आप इस मोड को ऑन करेंगे, तो यह फीचर ऑटो डाउनलोडिंग सेटिंग ऑन होने के बाद भी अपने आप फोटो और वीडियो को डाउनलोड होने से रोक देगा। इसके अलावा आप ऑटो डाउनलोड वॉइस मैसेज को डाउनलोड होने से भी रोक सकेंगे। वहीं, इससे डाटा की खपत काफी हद तक कम हो जाएगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    व्हाट्सएप ने कुछ दिनों पहले ही घोषणा की थी कि वह अपने यूजर्स के लिए डार्क मोड फीचर पेश करने वाला है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सएप जल्द ही आईओएस 13 के लिए डार्क मोड फीचर जारी करेगा। वहीं, यूजर्स को डार्क मोड एक्टिवेट करने के लिए ओरिजिनल नाइट थीम, डार्क थीम और बैटरी सेवर मोड मिलेगा।

    व्हाट्सएप जल्द ही अपने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए डिलीट मैसेज फीचर लेकर आने वाला है। यूजर्स इस फीचर के जरिए टाइमिंग सेट कर मैसेज डिलीट कर सकेंगे। फिलहाल, इस फीचर को अब तक टेस्टिंग फेज में रखा गया है। वहीं, इस फीचर के जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है।

    यूजर्स को व्हाट्सएप में वॉलपेपर का ऑप्शन एक अलग सेक्शन 'डिस्प्ले' में मिलेगा। इससे पहले व्हाट्सएप का यह ऑप्शन चैट सेटिंग में देखने को मिलता था। यूजर्स को अब वॉलपेपर बदलने के लिए सीधा डिस्प्ले ऑप्शन में जाना होगा। इसके बाद यूजर्स अपने हिसाब से वॉलपेपर चुन सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें