गूगल ट्रेंड: झारखंड चुनाव नतीजों को किया गया सर्च, सीएए-एनआरसी गायब

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 23 Dec 2019 03:58 PM IST
jharkhand election results 2019 is more trending than nrc caa protests on google search and topics
jharkhand election results 2019 - फोटो : google trends

    बीते कई दिनों से एनआरसी और सीएए को लेकर प्रदर्शन चल रहा है, लेकिन आज (23 जनवरी 2019) यह मुद्दा गूगल की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल नहीं रहा। क्योंकि आज यूजर्स का पूरा ध्यान झारखंड के नतीजों को ढूंढ़ने में लगा रहा। यही वजह है कि सुबह से झारखंड चुनाव नतीजा (jharkhand election results 2019) गूगल ट्रेंड की लिस्ट में नंबर एक पर बना रहा। वहीं, दूसरी तरफ गूगल पर डिटेंशन सेंटर को भी काफी सर्च किया जा रहा है।

    हालांकि गूगल ट्रेंड की डेली सर्च ट्रेंड सेक्शन में अब भी झारखंड इलेक्शन रिजल्ट नंबर एक पर बना हुआ है। वहीं, गूगल के प्लेटफॉर्म झारखंड के चुनाव से जुड़े कीवर्ड को 20 मिलियन (करीब 20 लाख) से ज्यादा सर्च किया जा रहा है। इसके बाद यूजर्स फारमर डे, 2020 और बीजेपी सर्च कर रहे हैं।

    यूजर्स इस समय में गूगल पर झारखंड के मौजूदा मुख्य मंत्री रघुवर दास और झारखंड मुक्ति मोर्चा के हेमोन सोरेन को बराबर सर्च कर रहे हैं। इस समय (3.07 बजे) दोनों ही नेताओं को गूगल ट्रेंड पर 19 अंक मिले हैं। वहीं, हेमंत सोरेन की सर्चिंग सुबह 11 बजे करीब 100 सर्च प्वाइंट्स के साथ नंबर एक पर बनी हुई थी।

    सीएए और एनआरसी को लेकर हिंसक प्रदर्शन होने के बाद सोमवार को गूगल पर इस मुद्दे को सर्च नहीं किया जा रहा है। हालांकि, आज सुबह से गूगल ट्रेंड पर सुबह से सिर्फ झारखंड चुनाव ही चल रहा है।

    • Jharkhand Election
    • election results jharkhand
    • Jharkhand
    • JMM
    • jharkhand news
    • Election Results
    • jharkhand result
    • CTET की खबर
    • Adelaide Strikers की खबर
    • झारखंड से जुड़ी खबर
    • भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी खबर
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें