Airtel की वाई-फाई कॉलिंग इन सर्कल में हुई शुरू, अब बिना नेटवर्क के भी कर सकेंगे बात

टेलीकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) ने सोमवार को मुंबई, कोलकाता, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु में वाई-फाई कॉलिंग की सेवा शुरू कर दी है। कंपनी ने इससे पहले वाई-फाई कॉलिंग को दिल्ली-एनसीआर के सर्कल में पेश किया था। हालांकि, सैमसंग, एपल, शाओमी और वनप्लस के यूजर्स ही एयरटेल की इस सेवा का इस्तेमाल कर सकेंगे। वहीं, यूजर्स इस सर्विस के जरिए बिना नेटवर्क के भी बातचीत कर पाएंगे। तो चलिए जानते हैं एयरटेल वाई-फाई सेवा के बारे में...
एयरटेल के यूजर्स इस फीचर के जरिए वाई-फाई नेटवर्क पर वॉयस कॉलिंग कर सकेंगे। हालांकि, यह फीचर सिर्फ एयरटेल एक्सट्रीम ब्रॉडबैंड तक सीमित है। वहीं, दूसरी तरफ रिलायंस जियो ने भी वाई-फाई कॉलिंग की टेस्टिंग शुरू कर दी है। लेकिन अब तक कंपनी की तरफ से इस सेवा को लेकर आधिकारिक एलान नहीं किया गया है।
- एपल : आईफोन एक्सआर, आईफोन 11, आईफोन 8, आईफोन 7, आईफोन 6, आईफोन एसई, आईफोन 8 प्लस, आईफोन एक्सएस और आईफोन 11 प्रो।
- सैमसंग : सैमसंग गैलेक्सी जे6, सैमसंग गैलेक्सी ऑन6, सैमसंग गैलेक्सी एम30एस, सैमसंग गैलेक्सी ए10एस, सैमसंग गैलेक्सी एस10, सैमसंग गैलेक्सी एस10 प्लस, सैमसंग गैलेक्सी एस10ई और सैमसंग गैलेक्सी एम20।
- वनप्लस : वनप्लस 7, वनप्लस 7 प्रो, वनप्लस 7टी, वनप्लस 7टी प्रो, वनप्लस 6 और वनप्लस 6टी।
- शाओमी : रेडमी के20 और रेडमी के20 प्रो।
WiFi कॉलिंग तभी कर पाएंगे जब आपका स्मार्टफोन WiFi कॉलिंग को सपोर्ट करने वाला होगा। फोन की सेटिंग्स में नेटवर्क सेटिंग्स में जाकर आप इसे चेक कर सकते हैं। यदि आपके फोन के नेटवर्क सेटिंग में वाई-फाई कॉलिंग का ऑप्शन दिख रहा है तो उसे ऑन करके आप WiFi कॉलिंग कर सकते हैं। अपने फोन में इस लिंक पर क्लिक करके भी आप वाई-फाई कॉलिंग के लिए सेटिंग्स कर सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस जियो ने महाराष्ट्र के नासिक में वीओ वाई-फाई फीचर की टेस्टिंग शुरू की थी। वहीं, ट्विटर यूजर के एक स्क्रीनशॉट शेयर किया था, जिसमें इस फीचर की टेस्टिंग की जानकारी मिली थी। वहीं, इस स्क्रीनशॉट में वीओ वाई-फाई फीचर के आइकन को देखा जा सकता था।
- जियो फाइबर, एयरटेल और एक्ट फाइबनेट के ब्रॉडबैंड प्लान में मिलेगा हाई-स्पीड डाटा, देखें पूरी लिस्ट
- Jio फाइबर यूजर्स के लिए खुशखबरी, मिलेगा वूट और हॉटस्टार एप का सब्सक्रिप्शन
- Realme X2 Pro का 6 जीबी रैम वाला वेरिएंट जल्द लेगा एंट्री, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
- जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के इन प्लान में कौना-सा है बेहतर, जानें यहां