जानकारी: व्हाट्सएप की नई पॉलिसी में क्या बदल रहा और क्या नहीं, शब्दशः पढ़ें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 12 Mar 2021 05:41 PM IST
सार

व्हाट्सएप ने अपने ब्लॉग में कहा है कि हम अपनी सेवा की शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसी में बदलाव कर रहे हैं। ये बदलाव बिजनेस और उनके कस्टमर्स के बीच WhatsApp पर होने वाली मैसेजिंग से संबंधित हैं।

विज्ञापन
WhatsApp privacy policy What is changing and What is not changing from 15th may 2021 all you need to know
व्हाट्सएप प्राइवेसी पॉलिसी - फोटो : amarujala

    विस्तार

    व्हाट्सएप (WhatsApp) की नई प्राइवेसी पॉलिसी आठ फरवरी से लागू होने वाली थी लेकिन विवाद के बाद कंपनी ने प्राइवेसी को मई तक टाल दिया था। अब फिर से प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर WhatsApp लगातार अपने यूजर्स को नोटिफिकेशन दे रहा है यानी व्हाट्सएप की प्राइवेसी पॉलिसी को आपको 15 मई 2021 से पहले स्वीकार करना होगा। व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी को स्वीकार और अस्वीकार करने से पहले यह जानना बहुत जरूरी है कि नई पॉलिसी में क्या, नई पॉलिसी से क्या बदलाव होगा और क्या बदलाव नहीं होगा। आइए इसे कंपनी के आधिकारिक ब्लॉग के जरिए समझते हैं...

    नई पॉलिसी पर एक नजर

    WhatsApp Clarifies on Privacy Policy
    WhatsApp Clarifies on Privacy Policy - फोटो : अमर उजाला

    व्हाट्सएप ने अपने ब्लॉग में कहा है कि हम अपनी सेवा की शर्तें और प्राइवेसी पॉलिसी में बदलाव कर रहे हैं। ये बदलाव बिजनेस और उनके कस्टमर्स के बीच WhatsApp पर होने वाली मैसेजिंग से संबंधित हैं। हम डाटा को कैसे इकट्ठा, शेयर और इस्तेमाल करते हैं, इस बारे में भी आपको ज्यादा जानकारी दे रहे हैं। हम आपकी प्राइवेसी के लिए प्रतिबद्ध हैं और उसमें कोई बदलाव नहीं हो रहा है। आपकी पर्सनल बातें अभी भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित हैं। चैट में शामिल लोगों के अलावा कोई भी उन्हें पढ़ या सुन नहीं सकता, WhatsApp और Facebook भी नहीं। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम आपको इन बदलावों के बारे में स्पष्ट रूप से बताएं।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: व्हाट्सएप पॉलिसी: शर्तें स्वीकार नहीं करने पर क्या होगा, कितने दिनों बाद बंद हो जाएगा अकाउंट 

    नई पॉलिसी के साथ क्या बदल रहा है?

    whatsapp privacy policy
    whatsapp privacy policy - फोटो : whatsapp

    व्हाट्सएप ने अपने ब्लॉग में कहा है कि आप WhatsApp पर बिजनेसेस के साथ चैट कर सकते हैं। फोन या ईमेल की बजाय WhatsApp पर ज्यादा जल्दी अपना काम पूरा कर सकते हैं। बिजनेस से चैट करने या न करने का फैसला पूरी तरह से आपका है। हर रोज़, लाखों-करोड़ों लोग छोटे-बड़े बिज़नेस के साथ चैट करने के लिए WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं। आप सवाल पूछने, खरीदारी करने और जानकारी पाने के लिए बिजनेस को मैसेज कर सकते हैं।यह आप पर निर्भर करता है कि आप WhatsApp पर बिजेनेस से बात करना चाहते हैं या नहीं। आप चाहें तो बिजनेस को अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट से ब्लॉक कर सकते हैं या हटा भी सकते हैं।बड़े स्तर पर काम करने वाले बिजनेस (जैसे किसी एयरलाइन या रिटेलर) से एक बार में हजारों कस्टमर्स संपर्क करते हैं। ये बिजनेस चाहें तो अपने कस्टमर्स के कुछ सवालों का जल्द से जल्द जवाब देने के लिए टेक्नोलॉजी प्रोवाइडर के तौर पर Facebook का इस्तेमाल कर सकते हैं। हम ऐसी चैट्स को लेबल करेंगे ताकि आपको इसकी स्पष्ट रूप से जानकारी हो।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें