व्हाट्सएप पॉलिसी: शर्तें स्वीकार नहीं करने पर क्या होगा, कितने दिनों बाद बंद हो जाएगा अकाउंट

फेसबुक के स्वामित्व वाला व्हाट्सएप (WhatsApp) इस साल की शुरुआत से ही अपनी प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर चारों ओर से आलोचना झेल रहा है। व्हाट्सएप नई प्राइवेसी पॉलिसी आठ फरवरी से लागू होने वाली थी लेकिन विवाद के बाद कंपनी ने प्राइवेसी को मई तक टाल दिया था। अब फिर से प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर WhatsApp लगातार अपने यूजर्स को नोटिफिकेशन दे रहा है यानी व्हाट्सएप की प्राइवेसी पॉलिसी को आपको 15 मई 2021 से पहले स्वीकार करना होगा। तो अब सवाल यह है कि यदि आप इसे स्वीकार नहीं करते हैं तो क्या होगा? आइए जानते हैं..

सबसे पहले आपको बता दें कि 15 मई में WhatsApp की नई पॉलिसी लागू होने जा रही है और इस बार कंपनी इसे और आगे टालने के मूड में नहीं है। कंपनी ने साफ तौर पर कहा है कि यदि जो यूजर्स व्हाट्सएप की नई पॉलिसी 15 मई तक स्वीकार नहीं करते हैं तो उसके बाद वे ना कोई मैसेज भेज पाएंगे और ना ही प्राप्त कर पाएंगे। सीधे शब्दों में कहें तो उनका व्हाट्सएप तब तक बंद रहेगा जब तक वे पॉलिसी को स्वीकार नहीं कर लेते।

120 दिनों बाद अकाउंट हो जाएगा डिलीट
व्हाट्सएप ने कहा है कि यूजर्स तब तक कोई मैसेज सेंड या रिसीव नहीं कर पाएंगे जब तक कि वो शर्तों को स्वीकार नहीं कर लेते। जो लोग नई शर्तों को स्वीकार नहीं करते हैं उनका अकाउंट इनएक्टिव दिखेगा और इनएक्टिव अकाउंट 120 दिन बाद डिलीट हो जाएगा। शर्तों को स्वीकार करने के लिए कंपनी हर रोज या फिर कुछ दिनों पर नोटिफिकेशन देती रहेगी और फिर इसे भी बंद कर देगी।
- VIVO X60 Series: भारत में 25 मार्च को लॉन्च होगी वीवो एक्स60 सीरीज, शानदार कैमरा का मिल सकता है तोहफा
- जीमेल अपडेट: एंड्रॉयड यूजर्स के लिए आया खास बटन, कॉपी-पेस्ट करने में होगी आसानी
- LG K42 Quick Review: 10,990 रुपये में मिलिट्री ग्रेड की मजबूती वाला स्मार्टफोन
- नेटफ्लिक्स अपडेट: नए फीचर की हो रही टेस्टिंग, दोस्तों को पासवर्ड बताना होगा मुश्किल