जीमेल अपडेट: एंड्रॉयड यूजर्स के लिए आया खास बटन, कॉपी-पेस्ट करने में होगी आसानी

गूगल ने अपने जीमेल (Gmail) यूजर्स के लिए एक नया अपडेट जारी किया है, हालांकि यह अपडेट फिलहाल केवल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ही है। नए अपडेट के बाद एंड्रॉयड यूजर्स को जीमेल में ईमेल एड्रेस को कॉपी-पेस्ट करने में आसानी होगी। वैसे गूगल ने अपने इस फीचर को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
जीमेल के इस फीचर के बारे में सबसे पहले एंड्रॉयड पुलिस ने दी है। एंड्रॉयड के जीमेल यूजर्स को ई-मेल कंपोज करते समय उस ई-मेल आईडी पर टैप करना होगा जिसे आप कॉपी करना चाहते हैं। इसके बाद आपको कॉपी और रिमूव का विकल्प मिलेगा। इससे पहले इसी काम के लिए ई-मेल एड्रेस पर लॉन्ग प्रेस करना पड़ता था।
इससे पहले पिछले साल दिसंबर में जीमेल ने एक नया अपडेट किया था जिसके बाद जीमेल में ही माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस अटैचमेंट या फाइल को ओपन किया जा सकता है और साथ ही एडिट भी करने की सविधा है। नए अपडेट के बाद ऑफिस फाइल के अंदर एक नया रिप्लाई ऑप्शन भी मिलेगा।
बता दें कि गूगल ने पिछले साल अक्तूबर में जीमेल समेत कई प्रोडक्ट के लोगो बदले हैं। जीमेल के लोगो में यह बदलाव सात साल बाद हुआ है। Gmail के नए लोगो में M को चार रंगों से बनाया गया है जिसमें ब्लू, रेड, ग्रीन और पॉप ऑफ येल्लो शामिल हैं। इससे पहले जीमेल के लोगो में सिर्फ दो कलर रेड और व्हाइट थे, हालांकि गूगल के इस फैसले से जीमेल यूजर्स कुछ खास खुश नहीं हैं।
2013 में बदला था जीमेल का लोगो
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले साल 2013 में गूगल ने जीमेल का लोगो बदला था। अब सात साल बाद फिर से जीमेल का क्लासिक लोगो बदल गया है। पहले जीमेल का लोगो एक लिफाफा जैसा था जिसके किनारे पर लाल रंग था जो कि अब गायब हो गया है। नए लोगो में M है जिसकी पहली लाइन को ब्लू, बीच की लाइन को लाल और दूसरी लाइन को हरे रंग से भरा गया है। एम के दाहिनी ओर पीला रंग भी है।
- LG K42 Quick Review: 10,990 रुपये में मिलिट्री ग्रेड की मजबूती वाला स्मार्टफोन
- नेटफ्लिक्स अपडेट: नए फीचर की हो रही टेस्टिंग, दोस्तों को पासवर्ड बताना होगा मुश्किल
- नया प्लान: नेटफ्लिक्स के 299 रुपये वाले अपकमिंग पैक में क्या-क्या मिलेगा
- मेड इन इंडिया: भारत में शुरू हुआ आईफोन 12 का प्रोडक्शन, एपल ने किया कंफर्म