जियो यूजर्स अभी भी ले सकते हैं प्राइम मेंबरशिप, ये है शर्त

amarujala.com- Written by: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 21 Apr 2017 01:25 PM IST
jio user can still take prime membership
JIO PRIME

    जियो के कुछ यूजर्स तो प्राइम मेंबरशिप, समर सरप्राइज और फिर धन धना धन ऑफर लेकर मजे में हैं, वहीं कुछ यूजर्स काफी परेशान नजर आ रहे हैं, क्योंकि इन लोगों ने अभी तक कोई रिचार्ज कराया ही नहीं है और रिलायंस जियो की फ्री सेवाएं 15 अप्रैल तक ही थी। ऐसे में कई यूजर्स इस बात से भी परेशान हैं कि कहीं उनका नंबर बंद ना हो जाए। यदि आप भी इन परेशान यूजर्स में से एक हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है क्योंकि आप अभी भी प्राइम मेंबरशिप ले सकते हैं।

    ये भी पढ़ें- जियो की फ्री सेवाएं हो रही हैं बंद, अब सिर्फ ये हैं प्लान

    दरअसल जियो ने हाल ही में समर सरप्राइज ऑफर बंद करने के बाद धन धना धन ऑफर पेश किया था। इसमें प्राइम मेंबर और नॉन प्राइम मेंबर के लिए दो अलग-अलग प्लान हैं, पहला प्राइम मेंबर के लिए 309 रुपये का प्लान है जिसमें 84 दिनों की वैधता के साथ 84 जीबी 4जी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेज मिलेंगे। रोज डाटा यूज की सीमा 1 जीबी है। दूसरा प्लान प्राइम मेंबर के लिए 509 रुपये का है जिसमें भी 309 रुपये वाले ऑफर मिलेंगे लेकिन रोज डाटा यूज की सीमा 2 जीबी होगी।

    कैसे मिलेगी प्राइम मेंबरशिप ?

    जियो धन धना धन
    जियो धन धना धन

    अब दो 309 रुपये और 509 रुपये वाले भी हैं जो नॉन प्राइम मेंबर के लिए हैं, लेकिन यदि आप 408 रुपये और 608 रुपये वाला रिचार्ज कराते हैं तो आपको प्राइम मेंबरशिप मिल जाएगी। दूसरे शब्दों में कहें तो कंपनी 408 रुपये वाले प्लान में आपसे 99 रुपये प्राइम मेंबरशिप के लिए ले रही है।

    ये भी पढ़ें- जियो की इन अफवाहों पर ना दें ध्यान, जानें पूरी सच्चाई

    मतलब ये है कि यदि आप अभी 408 रुपये का रिचार्ज कराते हैं तो आपको 1 साल की प्राइम मेंबरशिप के साथ 84 दिनों वाला धन धना धन ऑफर मिलेगा। इसके तहत आपको 84 दिनों तक 84 जीबी 4जी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेज मिलेंगे। डाटा यूज की सीमा रोज 1 जीबी है। जबकि 608 रुपये वाले प्लान में 84 दिनों की वैधता के साथ डाटा यूज की सीमा रोज 2 जीबी हो जाएगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें