Whatsapp ने यूजर्स के लिए डार्क मोड किया जारी, फोन की बैटरी को नहीं होगा नुकसान

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 26 Dec 2019 12:58 PM IST
विज्ञापन
Whatsapp Dark Mode Launch For Android Beta Version Know About It
Whatsapp

    इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (Whatsapp) ने अपने यूजर्स के लिए लंबे समय से चर्चा में बने डार्क मोड (Dark Mode) फीचर को बीटा वर्जन पर लॉन्च कर दिया है। फिलहाल, इस फीचर को कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए पेश किया गया है। हालांकि, कंपनी जल्द ही डार्क मोड को सभी यूजर्स के लिए पेश करेगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कई यूजर्स व्हाट्सएप के इस मोड को इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे बग आने पर तुरंत इसे ठीक किया जा सकें। आपको बता दें कि इससे पहले व्हाट्सएप डार्क मोड फीचर की टेस्टिंग कर रहा था। तो आइए जानते हैं डार्क मोड फीचर के बारे में...

    व्हाट्सएप ने अब तक डार्क मोड की स्टेबल लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन सूत्रों की मानें तो यूजर्स को इस फीचर का सपोर्ट नए साल में मिलेगा। इसके अलावा कंपनी कई और फीचर्स पर भी काम कर रही हैं।

    विज्ञापन

    सोशल मीडिया कंपनी व्हाट्सएप आईओएस यूजर्स के लिए जल्द डार्क मोड लॉन्च करने वाली है। इस फीचर की जानकारी चीन की टेक साइट वेब बीटा के ट्विटर के हवाले से मिली है। हालांकि, व्हाट्सएप का डार्क मोड अब भी टेस्टिंग फेज में है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    व्हाट्सएप डार्क मोड के अलावा लो डाटा मोड और डिलीट मैसेज फीचर पर काम कर रहा है। लो डाटा मोड की बात करें तो कंपनी इस फीचर को आईओएस यूजर्स के लिए पेश करेगी। वहीं, यूजर्स इस फीचर के जरिए डाटा की खपत को कम कर सकेंगे। इससे पहले यह फीचर व्हाट्सएप कॉलिंग के लिए उपलब्ध था।

    रिपोर्ट के मुताबिक, जैसे ही आप इस मोड को ऑन करेंगे, तो यह फीचर ऑटो डाउनलोडिंग सेटिंग ऑन होने के बाद भी अपने आप फोटो और वीडियो को डाउनलोड होने से रोक देगा। इसके अलावा आप ऑटो डाउनलोड वॉइस मैसेज को डाउनलोड होने से भी रोक सकेंगे। वहीं, इससे डाटा की खपत काफी हद तक कम हो जाएगी।

    व्हाट्सएप जल्द ही अपने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए डिलीट मैसेज फीचर लेकर आने वाला है। यूजर्स इस फीचर के जरिए टाइमिंग सेट कर मैसेज डिलीट कर सकेंगे। फिलहाल, इस फीचर को अब तक टेस्टिंग फेज में रखा गया है। वहीं, इस फीचर के जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें