WhatsApp यूजर्स को जल्द मिलने वाला है नया फीचर, अपने-आप गायब हो जाएंगे मैसेज

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 27 Nov 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
WhatsApp Beta Get New Delete Message Feature Know About It
whatsapp

    इंस्टेेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए फीचर्स पेश करता रहता हैं। साथ ही कंपनी इन लेटेस्ट फीचर्स को लोगों तक पहुंचाने से पहले टेस्टिंग प्लेटफॉर्म बीटा पर टेस्ट करती हैं, जिससे यूजर्स को किसी तरह की परेशानी ना हो सके।

    हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें बीटा वर्जन पर डिसअपरियंग मैसेज फीचर होने की जानकारी मिली थी। वहीं, कंपनी ने इस फीचर को डिलीट मैसेज (Delete Message) का नाम दिया है। इसके अलावा बीटा वर्जन पर डार्क मोड को भी स्पॉट किया गया है।

    विज्ञापन

    इस फीचर के तहत यूजर्स भेजे गए मैसेज को कुछ समय के लिए सेट कर सकते हैं और तय समय के बाद मैसेज अपने-आप डिलीट हो जाएगा। हालांकि, इस फीचर को डिसअपीयरिंग मैसेज के नाम से भी बीटा वर्जन पर देखा गया था। आपको बता दें कि व्हाट्सएप के दोनों फीचर इस समय टेस्टिंग फेस में मौजूद हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.19.348 के यूजर्स डार्क मोड और डिलीट मैसेज फीचर को इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन कंपनी ने अब तक दोनों फीचर्स की स्टेबल लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। यदि आप इन दोनों फीचर्स को इस्तेमाल करना चाहते है, तो आपको गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम पर साइन अप करना होगा। इसके अलावा बीटा वर्जन को एपीके मिरर प्लेटफॉर्म से भी डाउनलोड किया जा सकता है।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स नए फीचर के जरिए एक मैसेज को ही नही बल्कि पूरी चैट को डिलीट कर सकेंगे। इसके लिए यूजर्स को टाइमिंग सेट करनी होगी। फिलहाल कहना मुश्किल होगा कि इस फीचर को ग्रुप चैट या पसर्नल चैट के लिए दिया जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें