दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Tecno Camon 20 5G, कम कीमत में मिलेगा फ्लैगशिप कैमरा और डिस्प्ले

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 10 May 2023 01:16 PM IST
सार

Tecno Camon 20 5G Premier में 5,000mAh बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन में OIS सपोर्ट के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन दो कलर ऑप्शन में आता है।

विज्ञापन
Tecno Camon 20 5G Premier Launched With MediaTek Dimensity 8050 SoC Price Specifications
Tecno Camon 20 5G Premier - फोटो : Tecno

    विस्तार

    स्मार्टफोन ब्रांड टेक्नो ने अपने नए फोन Tecno Camon 20 5G Premier को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को मीडियाटेक डायमेंसिटी 8050 प्रोसेसर और 6.67 इंच एमोलेड डिस्प्ले से लैस किया गया है। फोन में 5,000mAh बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन में OIS सपोर्ट के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन दो कलर ऑप्शन में आता है।

    नए लॉन्च किए गए Tecno Camon 20 5G Premier नाइजीरिया में लॉन्च किया गया है। फोन की कीमत NGN 295,500 (लगभग 52,700 रुपये) है। यह टेक्नो नाइजीरिया की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बिक्री के लिए उपलब्ध है। हैंडसेट को दो कलर ऑप्शन सेरेनिटी ब्लू और डार्क वेल्किन में पेश किया गया है। फोन सिंगल 8GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज में आता है।

    विज्ञापन

    Tecno Camon 20 5G में जियोमेट्रिक पैटर्न डिजाइन के साथ लेदर बैक दिया गया है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 के साथ आता है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1080 x 2400 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ 6.67 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8050 प्रोसेसर से लैस है जिसे 8GB LPDDR5 रैम के साथ पैक किया गया है। फोन में मेमोरी फ्यूजन टेक्नोलॉजी की मदद से 8GB तक रैम को और बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें