मोबाइल हो गया है चोरी तो सरकार से यहां करें शिकायत, जानें पूरा प्रोसेस

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 05 Feb 2020 02:59 PM IST
विज्ञापन
what to do when phone is lost or stolen know full steps in hindi
smartphone theft - फोटो : demo pic

    अगर आपका फोन चोरी या गुम हो गया है, तो अब भारत सरकार अपकी मदद करेगी। दरअसल, भारत सरकार ने पिछले साल सीईआईआर (CEIR) वेबसाइट को लॉन्च किया था। इस वेबसाइट पर लोग आसानी से चोरी या गुम हुए स्मार्टफोन की शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इसके अलावा लोग चोरी हुए फोन के नंबर को भी ब्लॉक कर सकते हैं। हालांकि, शिकायत दर्ज कराते समय एफआईआर (FIR) की सॉफ्ट कॉपी को अपलोड करना होगा। तो आइए जानते हैं कि कैसे आप इस साइट पर मोबाइल चोरी की शिकायत दर्ज करा सकेंगे...

    ceir
    ceir - फोटो : amar ujala

    चोरी या गुम हुए स्मार्टफोन की ऐसे करें शिकायत

    चोरी या गुम हुए मोबाइल की शिकायत दर्ज कराने के लिए सबसे पहले आपको सीईआईआर h ttps://ceir.gov.in/Home/index.jsp की आधिकारिक साइट पर जाना होगा।

    विज्ञापन
    ceir
    ceir - फोटो : amar ujala

    इसके बाद आपको अपनी आईडी से लॉगइन करना होगा, हालांकि पहले आपको साइनअप करने होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    ceir
    ceir - फोटो : amar ujala

    अब आपको लेफ्ट साइड के टॉप कॉर्नर में सीईआईआर सर्विस का ऑप्शन दिखाई देगा। यहां आपको तीन ऑप्शन मिलेंगे, जिसमें से आपकोBlock Stolen / Lost Mobileके विकल्प को चुनना पड़ेगा।

    ceir
    ceir - फोटो : amar ujala

    इसके बाद आपके सामने एक पेज ओपन होगा, जिसमें आप गुम या चोरी हुए डिवाइस की शिकायत दर्ज करा सकेंगे। यहां आपको मोबाइल नंबर, फोन का ईएमआई नंबर और मोबाइल के बिल की कॉपी अपलोड करनी होगी।

    ceir
    ceir - फोटो : amar ujala

    अब नीचे आपको उस जगह की जानकारी (राज्य और लोकेशन) भरनी होगी, जहां आपका फोन चोरी या गुम हुआ था। इसके अलावा आपको एफआईआर की कॉपी भी अपलोड करना होगी।

    ceir
    ceir - फोटो : amar ujala

    इतना करने के बाद आपको अपना नाम और एड्रेस की जानकारी भरनी होगी। इसके साथ ही प्रमाण के लिए आधार कार्ड की सॉफ्ट कॉपी अपलोड करना पड़ेगी। इसके बाद सबमिट बटन पर टैप करते ही आपकी शिकायत दर्ज हो जाएगी।

    नोट: यह साइट फिलहाल महाराष्ट्र और नई दिल्ली में ही काम कर रही है। महाराष्ट्र के लिए लोग 13.9.2019 से पहले या बाद में चोरी हुए फोन की शिकायत कर सकते हैं, जबकि दिल्ली के यूजर्स 30.12.2019 से पहले या बाद में चोरी या गुम हुए फोन की शिकायत कर सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें