BSNL के इन प्रीपेड प्लांस में रोज मिलेगा 3GB डाटा, देखें पूरी लिस्ट

देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल (BSNL) ने बाजार में कई सारे प्रीपेड प्लांस उतारे हैं, जिनमें उपभोक्ताओं को बेहिसाब डाटा और कॉलिंग की सुविधा मिली है। इतना ही नहीं कंपनी ने अपने यूजर्स को इन प्लांस के साथ मुफ्त में बीएसएनएल टीवी और हेलो ट्यून की सब्सक्रिप्शन भी दी हैं। आज हम आपको बीएसएनएल के दो लंबी अवधि वाले प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। इन दोनों प्रीपेड प्लान में आपको प्रतिदिन 1 जीबी से ज्यादा डाटा और कॉलिंग की सेवा मिलेगी। तो आइए जानते हैं कंपनी के दोनों लॉन्ग टर्म प्लांस के बारे में...

बीएसएनएल का 1,699 रुपये वाला प्लान
उपभोक्ताओं को इस प्लान में प्रतिदिन 2 जीबी डाटा और 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही कंपनी यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 250 मिनट देगी। इसके अलावा यूजर्स को बीएसएनएल टीवी और ट्यून की सब्सक्रिप्शन भी दी जाएगी। वहीं, इस पैक की वैधता 60 दिनों की है।

बीएसएनएल का 1,999 रुपये वाला प्लान
उपभोक्ताओं को इस प्लान में प्रतिदिन 3 जीबी डाटा और 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही कंपनी यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 250 मिनट देगी। इसके अलावा यूजर्स को बीएसएनएल टीवी और ट्यून की सब्सक्रिप्शन भी दी जाएगी। वहीं, इस पैक की वैधता 365 दिनों की है।
नोट : कंपनी के दोनों प्रीपेड प्लान इस समय तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना सर्किल में उपलब्ध है।
- 24 घंटे में से 6.30 घंटे इंटरनेट पर बिता देते हैं भारतीय, साल में 100 दिन इंटरनेट ही चलाते हैं
- स्मार्टफोन से डिलीट हो गए फोटो तो इन तीन तरीकों से पाएं वापस
- इन पांच तरीकों से हैकर्स को मिलती है आपके बैंक अकाउंट की चाबी, ना करें ये गलती
- Jio, Airtel और Vodafone के पोस्टपेड प्लान से कर सकेंगे 'अनलिमिटेड कॉलिंग', मिलेगा 125GB डाटा