Apple अब आपके घर आकर रिपेयर करेगा आईफोन और लैपटॉप

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 04 Feb 2020 08:42 PM IST
Apple launched an in home repair program for iPhones
Apple Repair - फोटो : Apple

    यदि आपको भी इस बात को लेकर शिकायत है कि सर्विस सेंटर में आपका वक्त बर्बाद होता है या फिर आप सर्विस सेंटर नहीं जाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है, क्योंकि टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी एपल ने होम सर्विस का एलान किया है। दूसरे शब्दों में कहें तो एपल अब आपके घर पर आकर आईफोन, आईपैड, लैपटॉप या फिर मैकबुक को रिपेयर करेगा।

    एपल के सपोर्ट पेज पर दी गई जानकारी के मुताबिक एपल के आधिकारिक इंजीनियर आपके घर पर आपके गैजेट को रिपेयर करेंगे। यदि आपको एपल के किसी प्रोडक्ट से शिकायत है तो आपको एपल के सपोर्ट पेज पर जाकर प्रोडक्ट को सेलेक्ट करना होगा और इसके बाद समस्या बतानी होगी। एपल की यह नई सर्विस फिलहाल शिकागो, डालास, हॉस्टन, लॉस एंजल्स और सैन फ्रांसिस्को में उपलब्ध है। उम्मीद है कि जल्द ही इसे अन्य देशों में भी पेश किया जाएगा।

    ये भी पढ़ेंः गूगल ने एपल के Safari ब्राउजर में खोजा बड़ा बग, ट्रैकिंग से रोकने वाला फीचर कर रहा था ट्रैक

    बता दें कि एपल (Apple) ने हाल ही में दो साल बाद भारतीय बाजार में अपना सबसे खास स्मार्ट स्पीकर होमपॉड (Apple Homepod) लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें कि 2017 में एपल ने इस स्मार्ट स्पीकर को ग्लोबल लेवल पर उतारा था, जिसको लोगों ने बहुत पसंद किया था। लेकिन उस दौरान इस प्रोडक्ट को भारत में नहीं पेश किया गया था।

    वहीं, अब एपल होमपॉड का पेज कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी लाइव हो गया है। हालांकि, कंपनी ने अब तक इस डिवाइस की सेल को लेकर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। तो चलिए जानते हैं एपल होमपॉड की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    और पढ़ें...