जूस जैकिंग: मोबाइल को चार्ज में लगाते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट, RBI ने दी चेतावनी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 27 Jul 2023 01:14 PM IST
सार

यहां तक कि आपका फोन, लैपटॉप हमेशा के लिए लॉक भी हो सकता है। आपने शायद ही इस पर गौर किया हो लेकिन, दुनियाभर में आज बड़े-बड़े हैकर सार्वजनिक केबल या यूएसबी पोर्ट में 'मालवेयर' लगाकर लोगों का गोपनीय डाटा चुरा रहे हैं। इसे ही 'जूस जैकिंग' ( Juice Jacking ) कहा जाता है।

विज्ञापन
What is Juice Jacking a new way to stealing money using public charging ports
uice Jacking - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    साइबर चोर हर दिन नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। कोई व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर लोगों को चूना लगा रहा है तो कोई यूट्यूब वीडियो लाइक के नाम पर ठगी कर रहा है। जूस जैकिंग (Juice Jacking) भी एक तरह का स्कैम का है जिसके बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी होती है। आप में से कई लोग इसके बारे में जानते होंगे और कई लोगों को नहीं पता होगा, लेकिन यह जूस जैकिंग पलभर में आपकी जिंदगी की पूरी कमाई खत्म कर सकता है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इसे लेकर चेतावनी जारी की है। आइए जानते हैं कि आखिर जूस जैकिंग क्या है और इससे बचने का रास्ता क्या है?

    अक्सर हम किसी रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट या होटल जैसी जगह पर अपने मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप की बैटरी खत्म होता देख वहां मौजूद चार्जिंग केबल या यूएसबी पोर्ट से डिवाइस चार्ज करने लगते हैं, लेकिन क्या आपने सोचा है कि डिवाइस की बैटरी चार्ज होते-होते आपका बैंक खाता खाली हो सकता है या आपके निजी संदेश, ईमेल, मोबाइल पासवर्ड या अन्य जानकारियां उड़ाई जा सकती हैं।

    विज्ञापन

    यहां तक कि आपका फोन, लैपटॉप हमेशा के लिए लॉक भी हो सकता है। आपने शायद ही इस पर गौर किया हो लेकिन, दुनियाभर में आज बड़े-बड़े हैकर सार्वजनिक केबल या यूएसबी पोर्ट में 'मालवेयर' लगाकर लोगों का गोपनीय डाटा चुरा रहे हैं। इसे ही 'जूस जैकिंग' ( Juice Jacking ) कहा जाता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें