Samsung Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 भारतीय कीमत का हुआ खुलासा, जानें सभी फीचर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 27 Jul 2023 09:50 AM IST
सार

सैमसंग ने अपने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में Samsung Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 को लॉन्च कर दिया है। इवेंट का आयोजन 26 जुलाई को दक्षिण कोरिया में किया गया था। इन दोनों फोन के साथ कंपनी ने Galaxy Watch 6 सीरीज और Galaxy Tab S9 सीरीज भी लॉन्च की है। फोन की भारतीय कीमत की जानकारी अब सामने आई है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy Z Fold 5 and Galaxy Z Flip 5 Price in India Revealed
Samsung Galaxy Z Fold 5, Samsung Galaxy Z Flip 5 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    सैमसंग ने अपने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में Samsung Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5 को लॉन्च कर दिया है। इवेंट का आयोजन 26 जुलाई को दक्षिण कोरिया में किया गया था। इन दोनों फोन के साथ कंपनी ने Galaxy Watch 6 सीरीज और Galaxy Tab S9 सीरीज भी लॉन्च की है। इन दोनों फोन में कस्टम स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। Galaxy Z Flip 5 में जहां 3700mAh की बैटरी है, वहीं Galaxy Z Fold 5 में 4400mAh की बैटरी है। अब सैमसंग ने इन फोन की भारतीय कीमत की जानकारी दी है।

    Galaxy Z Fold 5 12 जीबी रैम के साथ आएगा। इसे क्रीम, आइसी ब्लू और फैंटम ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा। 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,54,999 रुपये है, जबकि 512 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,64,999 रुपये और 1 टीबी स्टोरेज की कीमत 1,84,999 रुपये है।Samsung Galaxy Z Flip 5 के 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 99,999 रुपये और 512 जीबी स्टोरेज की कीमत 1,09,999 रुपये है। फोन को क्रीम, ग्रेफाइट, लावेंडर और मिंट कलर में खरीदा जा सकेगा। दोनों फोन की भारत में प्री-बुकिंग शुरू हो गई है और बिक्री 11 अगस्त से होगी।

    विज्ञापन

    Samsung Galaxy Z Flip 5 में एंड्रॉयड 13 के साथ OneUI 5.1.1 है। इसमें आर्मर एल्यूमीनियम का फ्रेम है। फोन में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस डायनेमिक एमोलेड 2X इनफिनिटी फ्लेस डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। दूसरी डिस्प्ले 3.4 इंच की सुपर एमोलेड है जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस की प्रोटेक्शन है। इसमें स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें