Smartphones: क्या स्मार्टफोन की भी होती है एक्सपायरी डेट? सही जवाब जानकर दूर करें सारी दुविधा
आपके पास स्मार्टफोन तो होगा ही, पर क्या आप जानते हैं कि फोन की भी एक्सपायरी डेट होती है। इस बारे में बेहद ही कम लोग जानते हैं। ऐसे में इस खबर में पढ़िए कहां पर लिखी होती है फोन की एक्सपायरी डेट।

विस्तार
अगर आप इस वक्त किसी प्रोडक्ट के साथ बैठे हैं या फिर किसी आइटम के साथ कुछ काम कर रहे हैं तो उसकी उत्पादन और एक्सपायरी डेट आपने देखी होगी। वहीं, बाजार में मिलने वाली अधिकतर चीजों की उत्पादन और एक्सपायरी डेट पहले से निर्धारित होती है। मगर क्या आप जानते हैं कि स्मार्टफोन की भी एक्सपायरी डेट होती है, जी हां, आपने सही पढ़ा, हालांकि, इस बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। अगर आपको इसके बारे में नहीं पता था तो नीचे जानिए इसकी पूरी जानकारी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्मार्टफोन निर्माता मोबाइल के बॉक्स पर आमतौर पर उसकी उत्पादन तारीख की जानकारी ही लिखी होती है। मगर फोन की एक्सपायरी डेट के बारे में किसी तरह की कोई जानकारी नहीं होती है। इसकी जानकारी किसी अन्य जगह पर होती है।
बाजार में जब भी एक नया स्मार्टफोन पेश होता है तो कंपनी उस फोन में आमतौर पर 2 साल का ऑपरेटिंग और सिक्योरिटी अपडेट लगभग 3 साल का देती है। वहीं, एपल आईफोन की बात करें तो इसमें 7 साल तक ऑपरेटिंग और सिक्योरिटी अपडेट मिलता है। ऐसे में बिना सिक्योरिटी अपडेट के फोन का महत्व समाप्त हो जाता है।