AutoGPT: ऑटोजीपीटी आखिर क्यों बन रहा इतना स्पेशल, फायदे के साथ-साथ इसके नुकसान से क्यों डर रही दुनिया
मार्केट में ऐसा भी चैटबॉट है जो कि खुद ही सारे टास्क पूरे करता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं AutoGPT की। यह एक ऐसा एआई चैटबॉट है जिसके सामने आने के बाद हर रोज इसकी चर्चा हो रही है। आखिर AutoGPT में क्या खास है। आइए इस रिपोर्ट में विस्तार से जानते हैं...

विस्तार
चैटजीपीटी के आने के बाद से कई सारे एआई टूल सामने आए हैं। इनमें AutoGPT का सामने सबसे आगे आ रहा है। कहा जा रहा है कि AutoGPT अब तक का सबसे एडवांस एआई चैटबॉट है। OpenAI ने पिछले साल नवंबर में ChatGPT को पेश किया था जिसके बाद इस तरह के AI टूल तैयार करने की होड़ मच गई है। अभी तक तो आप चैटबॉट से अपने सवालों के जवाब ले रहे हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि मार्केट में ऐसा भी चैटबॉट है जो कि खुद ही सारे टास्क पूरे करता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं AutoGPT की। यह एक ऐसा एआई चैटबॉट है जिसके सामने आने के बाद हर रोज इसकी चर्चा हो रही है। आखिर AutoGPT में क्या खास है। आइए इस रिपोर्ट में विस्तार से जानते हैं...
AutoGPT, ओपनएआई का लेटेस्ट एआई मॉडल है जिसका इस्तेमाल ऑनलाइन सर्विस और सॉफ्टवेयर में किया जा सकता है। AutoGPT किसी भी दो काम को अपने आप एक ही समय पर पूरा कर सकता है। AutoGPT को एआई चैटबॉट का गेम चेंजर अवतार कहा जा रहा है। यह एक ओपनसोर्स पाइथन एप्लिकेशन है। यह किसी भी काम को बिना इंसान की मदद के पूरा कर सकता है। इसे GPT-4 भी कहा जा रहा है। एक यूट्यूब वीडियो में AutoGPT के काम को दिखाया गया है।
AutoGPT का सबसे ज्यादा और बेहतरीन इस्तेमाल इंटरनेट सर्च और प्लानिंग में किया जा सकता है। AutoGPT की मदद से आप कोडिंग कर सकते हैं और डीबगिंग के लिए डेवलपर कोड भी तैयार कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर समझें तो यदि आप ऑटोजीपीटी से पूछते हैं कि फूल के बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए क्या जा सकता है तो यह आपके लिए एक वेबसाइट डिजाइन कर सकता है और विज्ञापन भी तैयार कर सकता है। यह मेमोरी मैनेजमेंट का भी काम अच्छी तरह से कर सकता है।
AutoGPT, Python 3.8 या इसके बाद के वर्जन पर काम करता है। AutoGPT को लेकर कहा जा रहा है कि इसका फाइनल वर्जन अभी रिलीज नहीं हुआ है। अभी लोग जिस AutoGPT का इस्तेमाल कर रहे हैं, वह ट्रायल वर्जन है और फाइनल वर्जन के आने के बाद और बेहतर रिजल्ट मिलेंगे। AutoGPT किसी ऑनलाइन बिजनेस को पूरी तरह से मैनेज कर सकता है।
AutoGPT का प्रमुख काम मार्केट डाटा को एनालाइज करना, बिजनेस के मुनाफे को ट्रैक करना और उस पर आगे की प्लानिंग करना है। यह स्टॉक खरीदने और उसे सही समय पर बेचने तक का पूरा काम खुद ही कर सकता है। यह किसी ऑनलाइन कैंपेन को डिजाइन कर सकता है। AutoGPT के पास सोशल मीडिया एक्टिविटी का भी एक्सेस है।
यह बोलने और लिखने वाली दोनों भाषा को आसानी से समझ सकता है। कुल मिलाकर देखा जाए तो आने वाले समय में आपके किसी ऑनलाइन बिजनेस को AutoGPT अकेले संभाल सकता है। ऐसे में दुनिया की करोड़ों नौकरियों को चुटकियों में खत्म कर सकता है।
- Redmi 12C Review: क्या खरीदने लायक है 10,000 रुपये से कम में अच्छी डिजाइन वाला यह स्मार्टफोन?
- अकाउंट की परीक्षा में छात्रों से भी खराब रहा ChatGPT का प्रदर्शन, गणित में तो हालत ही पंचर हो गई
- Honor ने भारत में एक साथ लॉन्च किए दो लैपटॉप, शुरुआती कीमत 48,990 रुपये
- Tech News: Apple Store में हुई चोरी उड़ाए 4 करोड़ के आईफोन