Honor ने भारत में एक साथ लॉन्च किए दो लैपटॉप, शुरुआती कीमत 48,990 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sun, 23 Apr 2023 10:09 AM IST
सार

दोनों लैपटॉप की डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 300 निट्स है। Honor MagicBook X14 (2023) में 14 इंत की फुल एचडी प्लस IPS स्क्रीन है, वहीं Honor MagicBook X16 (2023) में 16 इंच की फुल एचडी प्लस IPS डिस्प्ले है जिसका स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 89 है।

विज्ञापन
Honor MagicBook X14 2023 and Honor MagicBook X16 2023 launched in India With Intel Core i5 CPUs
Honor MagicBook X14 (2023), Honor MagicBook X16 (2023) - फोटो : Honor

    विस्तार

    Honor ने लंबे समय बाद भारतीय बाजार में एक साथ अपने दो नए लैपटॉप लॉन्च किए हैं जिनमें Honor MagicBook X14 (2023) और Honor MagicBook X16 (2023) शामिल हैं। Honor के इन दोनों लैपटॉप को इंटेल 12th जेनरेशन प्रोसेसर और दो स्टोरेज वेरियंट में लॉन्च किया गया है। दोनों लैपटॉप में एक ही बैटरी दी गई है।

    Honor MagicBook X14 (2023), Honor MagicBook X16 (2023) की कीमत

    Honor MagicBook X14 (2023) के 8GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज की कीमत 48,990 रुपये है, वहीं 16GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज की कीमत 51,990 रुपये है। वहीं Honor MagicBook X16 (2023) के 8GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज की कीमत 50,990 रुपये है और 16GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज की कीमत 53,990 रुपये है। दोनों लैपटॉप को अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    Honor MagicBook X14 (2023), Honor MagicBook X16 (2023) की स्पेसिफिकेशन

    दोनों लैपटॉप की डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 16:10 है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 300 निट्स है। Honor MagicBook X14 (2023) में 14 इंत की फुल एचडी प्लस IPS स्क्रीन है, वहीं Honor MagicBook X16 (2023) में 16 इंच की फुल एचडी प्लस IPS डिस्प्ले है जिसका स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 89 है। Honor के इन दोनों लैपटॉप में इंटेल की 12वीं जेनरेशन का कोर i5-12450H प्रोसेसर है। इसके अलावा इन लैपटॉप में 16GB तक LPDDR4X रैम के साथ 512GB तक की SSD स्टोरेज है जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Honor MagicBook सीरीज के इन दोनों लैपटॉप में 60Whr की बैटरी है जिसके साथ 65W की टाईप-सी पोर्ट चार्जिंग हैष दोनों में एक webcam, 2 USB Type-A पोर्ट, एक HDMI और USB Type-C पोर्ट है। लैपटॉप में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। ऑनर के इन दोनों लैपटॉप के साथ मेटल बॉडी मिलती है। MagicBook X14 का वजन 1.43 किलोग्राम और MagicBook X16 का कुल वजन 1.75 किलोग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें